विज्ञापन
This Article is From May 08, 2023

देखने वालों को लगा डूब गया! लेकिन अगले ही पल शख्स की खुशी देखने लायक थी, देखें VIDEO

वीडियो में देखा जा सकता है कि, कैसे एक शख्स पानी के अंदर डुबकी लगाते ही कुछ ऐसा कर दिखाता है, जिसे देखकर सोशल मीडिया यूजर्स भी दंग रह जाते हैं.

देखने वालों को लगा डूब गया! लेकिन अगले ही पल शख्स की खुशी देखने लायक थी, देखें VIDEO

Viral Video: सोशल मीडिया पर कई बार कुछ ऐसे वीडियोज सामने आ जाते हैं, जिन्हें देखकर खुद की ही आंखों पर यकीन कर पाना मुश्किल हो जाता है. हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो देखने को मिल रहा है, जो इन दिनों लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि, कैसे एक शख्स पानी के अंदर डुबकी लगाते ही छपाक से मछलियां पकड़ लेता है. इस वीडियो को देखकर यूजर्स भी दंग हैं.

यहां देखें वीडियो

वीडियो की शुरुआत में एक शख्स पानी के अंदर खड़ा नजर आ रहा है, जो पलक झपकते ही पानी के अंदर डुबकी लगाता है और मछली पकड़कर ले आता है. वीडियो में देखा जा सकता है कि, शख्स के दोनों हाथ में मछली दिखाई दे रही है, जिसे वो पानी के बाहर अपने साथी के पास फेंकता नजर आ रहा है. वीडियो को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि, सामने खड़े किसी शख्स ने यह वीडियो बनाया है, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है.

हैरान कर देने वाले इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर balikvideolari नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. 18 घंटे पहले शेयर किए गए इस वीडियो को अब तक 1 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं. वीडियो को देख चुके यूजर्स इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

'दहाड़' का ट्रेलर लॉन्च: जानिए सोनाक्षी सिन्हा ने क्या कहा?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Man Catching Fish, Fishing, Viral Video, Funny Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com