विज्ञापन
This Article is From Nov 29, 2017

मैच में बजा 'डॉन' का गाना तो ठुमके लगाने लगा अंपायर, वीडियो देख हो जाएंगे लोट-पोट

ऐसा ही वाक्या देखने को मिला एक क्रिकेट मैच में जहां अंपायर गानों में ठुमके लगाने लगा. टीम इंडिया के ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा ने सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड किया है.

मैच में बजा 'डॉन' का गाना तो ठुमके लगाने लगा अंपायर, वीडियो देख हो जाएंगे लोट-पोट
एक अंपायर 'डॉन' का गाना बजते ही डांस करने लगा. वायरल हो रहा है वीडियो.
  • क्रिकेट मैच के दौरान अंपायर गानों में ठुमके लगाने लगा.
  • ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा ने सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड किया है.
  • इस वीडियो को अब तक करीब 4 लाख व्यूज मिले हैं.
नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हुआ है जो आपको हंसने पर मजबूर कर देगा. मैच में सबसे जिम्मेदारी वाला काम अंपायर का होता है. सही और गलत का फैसला अंपायर की करता है. अगर अंपायर ही जिम्मेदारी छोड़ फैन्स की तरह एन्जॉय करने लगे तो. जी हां... ऐसा ही वाक्या देखने को मिला एक क्रिकेट मैच में जहां अंपायर गानों में ठुमके लगाने लगा. आइए देखते हैं कैसे वायरल हुआ वीडियो...

पढ़ें- 'बाहुबली' के गाने के अमेरिकी भी हुए फैन, VIDEO में देखें लोगों का क्रेज

वीडियो शेयर किया रविंद्र जडेजा ने
टीम इंडिया के ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा ने सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड किया है. जिसमें एक अंपायर 'डॉन' का गाना बजते ही डांस करने लगा. इतना ही नहीं फिर वो अंपायर फिल्म राउडी राठौर का 'चिन ताता' गाने पर डांस करने लगा. ये डांस अंपायर ने पूरा ग्राउंड पर घूम-घूमकर किया. जिसे देख जडेजा भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए. 

पढ़ें- जहीर खान की रिसेप्शन पार्टी में पहुंचे विराट-अनुष्का, जमकर लगाए ठुमके
 

पढ़ें- देखिए कैसे सर्कस के शो के दौरान पिंजरे से निकल भागा बाघ, वीडियो हो रहा वायरल

वनडे सीरीज से बाहर हैं रविंद्र जडेजा
बता दें, श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में जडेजा ने शानदार प्रदर्शन किया है. दूसरे टेस्ट में उन्होंने 5 विकेट लिए थे. श्रीलंका के खिलाफ खेले जाने वाली वनडे सीरीज में उनको चुना नहीं गया है. जडेजा ने जैसे ही ये वीडियो इंस्टाग्राम पर अपलोड किया तो लोगों ने खूब पसंद किया और तुरंत ही वायरल हो गया. इस वीडियो को करीब 4 लाख व्यूज मिले हैं. 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Cricket, Umpire Dancing, Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com