Kabadi Car Viral video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वायरल वीडियो घूम रहा है, जिसने लोगों को हैरान भी किया और हंसने पर भी मजबूर कर दिया. वीडियो में एक शख्स ऐसी कार चलाता नजर आता है जिसे देखकर लगता है कि उसका ठिकाना तो कबाड़ी की दुकान होना चाहिए था.
ये भी पढ़ें:-NH-48 पर साइन बोर्ड में घुसी थार! AI या हकीकत? जानिए Viral Video का सच
सड़क पर दिखा अजीब मंजर (Strange Scene on the Road)
वीडियो की शुरुआत एक बिजी रोड से होती है. चारों तरफ गाड़ियां आ जा रही हैं, तभी कैमरा एक ऐसी गाड़ी पर टिकता है जिसमें ना दरवाजे हैं, ना छत और ना ही पूरी बॉडी. आगे सिर्फ इंजन, दो पहिए, स्टीयरिंग और एक ड्राइविंग सीट नजर आती है. हैरानी की बात यह है कि ड्राइवर उसी सीट पर आराम से बैठा है और गाड़ी को फर्राटे से दौड़ा रहा है. सीट नीचे से सड़क को छूती दिखती है, जो साफ तौर पर खतरे की दस्तक देती है.
इसे कहते हैं असली Open Air ड्राइविंग एक्सपीरियंस
— 𝐌𝐫 𝐀𝐫𝐛𝐚𝐳❤️🔥 (@Mr_arbaz_77) February 19, 2026
किया आप भी ऐसी ड्राइविंग का शोक रखते हैं? pic.twitter.com/MXIP73Vv1J
सोशल मीडिया पर हलचल (Buzz on Social Media)
यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर @Mr_arbaz_77 नाम के यूजर ने शेयर किया है. कैप्शन में मजाकिया अंदाज में लिखा गया, इसे कहते हैं असली Open Air Driving Experience. करीब 10 सेकंड के इस क्लिप को हजारों लोग देख चुके हैं. कुछ यूजर्स ने इसे पागलपन बताया, तो कुछ ने कहा कि यह सरासर रिस्की ड्राइविंग है. कई लोगों ने सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक नियमों पर भी सवाल उठाए. बिना सुरक्षा इंतजाम के इस तरह गाड़ी चलाना जानलेवा हो सकता है.
ये भी पढ़ें:-दुनिया के सबसे महंगे शहर के चौंकाने वाले 'ताबूत जैसे घर'...देखकर ही होने लगेगी घुटन
Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं