विज्ञापन
This Article is From Mar 07, 2022

बिहार में दहेज के लिए शादी से इनकार कर रहे दूल्हे का वायरल वीडियो सच्ची घटना नहीं: रिपोर्ट

अभी हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो बहुत ही तेज़ी से वायरल हुआ था, जिसमें दावा किया गया था कि बिहार में एक दूल्हा दहेज के लिए शादी करने से इंकार कर रहा है. ये वीडियो बस एक नाटक है.

बिहार में दहेज के लिए शादी से इनकार कर रहे दूल्हे का वायरल वीडियो सच्ची घटना नहीं: रिपोर्ट

अभी हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो बहुत ही तेज़ी से वायरल हुआ था, जिसमें दावा किया गया था कि बिहार में एक दूल्हा दहेज के लिए शादी करने से इंकार कर रहा है. ये वीडियो बस एक नाटक है. फैक्ट चेक वेबसाइट altnews के अनुसार, ये वीडियो सच्ची घटना पर आधारित नहीं है. इस वीडियो को 25 फ़रवरी को फेसबुक पर शेयर किया गया था. इस वीडियो के साथ ये नहीं बताया गया है कि ये एक नाटक है. इस पोस्ट को 70 लाख से ज़्यादा बार देखा जा चुका है. सोशल मीडिया पर यह वीडियो बहुत ज़्यादा वायरल हो चुका है.

वीडियो में दिखाया गया है कि एक दूल्हा अपने परिवार की दहेज की मांग का बचाव करता है और पूरी तरह से पूरा नहीं होने पर शादी करने से इनकार करता है. कई सोशल मीडिया यूजर्स ने दूल्हे की आलोचना करने और उसकी गिरफ्तारी की मांग करने के साथ वीडियो पर कड़ी प्रतिक्रिया दी.

ऑल्ट न्यूज़ द्वारा की गई फैक्ट चेक में कहा गया है कि उनकी खोज उन्हें एक फेसबुक पेज पर ले गई, जहां यह वीडियो 25 फरवरी को पोस्ट किया गया था. हालांकि, वीडियो में यह नहीं बताया गया कि यह एक नाटक है.

फैक्ट चेक टीम को एक ऐसा शख्स मिला, जो एक चैनल चलाता है, जो इस तरह के वीडियो पोस्ट करता है, जिसमें कलाकार बोलते हैं. व्यापक रूप से शेयर किए गए वीडियो में दिख रहे पुरुष और महिला दोनों कलाकार निकले.

दहेज, हालांकि भारत में कानूनी रूप से प्रतिबंधित है, फिर भी प्रचलित है. दूल्हे के पक्ष की अधूरी मांगों के कारण अक्सर दुल्हन को शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना दी जाती है और यहां तक कि हत्या भी कर दी जाती है.

भारत में दहेज लेना एक कानूनी अपराध है.कानून दहेज निषेध अधिनियम, 1961 के अनुसार दहेज लेने, देने या इसके लेन-देन में सहयोग करने पर 5 वर्ष की कैद और 15,000 रुपए के जुर्माने का प्रावधान है. दहेज के कारण वधू पक्ष को कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है. इससे वधू पक्ष के लोग मानसिक प्रताड़ित होते हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Viral News Hindi, Trending News, Ajab Gajab News, Dowry Harrasment, Ajab Gajab Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com