विज्ञापन

सफाईकर्मी की बेटी के पैर छूकर बोहनी करता है MP का ये चायवाला, CCTV देख लोग बोले- 'यही सनातन की खूबसूरती है'

सादगी और समानता का संदेश देते अरविंद तिवारी के इस वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब सराहा जा रहा है.

सफाईकर्मी की बेटी के पैर छूकर बोहनी करता है MP का ये चायवाला, CCTV देख लोग बोले- 'यही सनातन की खूबसूरती है'
सफाईकर्मी की बेटी के पैर छूकर दुकानदारी की शुरुआत करते हुए अरविंद तिवारी की तस्वीर.
Facebook@AadityaTrivedi

Viral Video: मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले में चाय बेचने वाले अरविंद तिवारी (Arvind Tiwari) का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें वे एक सफाईकर्मी की छोटी बच्ची को दिन की पहली चाय और बिस्किट देने के बाद उसके पैर छूकर अपनी दुकानदारी शुरू करते नजर आ रहे हैं.

सीसीटीवी कैमरे से निकाली गई फुटेज

23 अगस्त की सुबह 6 बजे जब इस नजारे को वहां मौजूद डिजिटल कंटेंट क्रिएटर आदित्य त्रिवेदी ने देखा तो वे बहुत खुश हुए और इसे बाकी लोगों तक कैसे पहुंचाएं इस बारे में सोचने लगे. तभी उनकी नजर चाय की दुकान के बगल वाले आकांक्षा मेडिकल स्टोर पर गई, जहां सीसीटीवी लगा हुआ था. बस फिर क्या था, उन्होंने बहादुरपुर कस्बे में स्थित उस मेडिकल स्टोर के खुलने का इंतजार किया और फिर छुआछूत व भेदभाव जैसी कुरीतियों पर करारा तमाचा जड़ने वाला यह वीडियो निकालकर अपने फेसबुक पेज पर शेयर कर दिया.

'यही तो सनातन की खूबसूरती है' 

बिना किसी दिखावे के किए गए इस काम को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया गया. खबर लिखे जाने तक उस पोस्ट पर 51.4 हजार लाइक्स आ चुके हैं. इसके साथ ही 3200 लोगों ने इसे शेयर किया है और इस पर 1.5k से ज्यादा कमेंट्स किए गए हैं. वीडियो देखकर एक यूजर ने लिखा, 'यही तो हिंदू और सनातन की खूबसूरती है, हमारे यहां कन्या को देवी मानते हैं.'

'दुआओं में बहुत दम होता है'

अरविंद को जानने वाले एक शख्स ने कमेंट में बताया, 'अरविंद जब से नई दुकान पर आए हैं, तब से ऐसा ही कर रहे हैं. दुआओं में बहुत दम होता है, जिससे उनके ग्राहकों में भी बढ़ोतरी हुई है. जय श्री महाकाल.' वहीं, एक तीसरे यूजर ने इस कदम को असली हिंदुत्व बताते हुए लिखा कि लड़की देवी और शक्ति का रूप है, किसी भी बहन-बेटी का आशीर्वाद लेना और उन्हें इज्जत देना ही हमारी संस्कृति है.

ये भी पढ़ें:- इंडियन ट्रैवलर ने पहली बार किया चीन की सबसे सस्ती ट्रेन में सफर, भारतीय रेलवे से कंपेयर किया एक्सपीरियंस

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Viral Video, MP News, Ashoknagar News, Chaiwala, Arvind Tiwari
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com