विज्ञापन
This Article is From Feb 03, 2020

'Minnie Mouse' ने कर दी महिला की पिटाई, बाल खींच-खींचकर ऐसे मारे मुक्के... देखें Viral Video

कार्टून कैरेक्टर मिनी माउस (Minnie Mouse) के रूप में तैयार एक महिला का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. लास वेगास के सिन सिटी में एक महिला ने सिक्योरिटी गार्ड की खूब पिटाई की.

Also Read in
'Minnie Mouse' ने कर दी महिला की पिटाई, बाल खींच-खींचकर ऐसे मारे मुक्के... देखें Viral Video
'Minnie Mouse' ने कर दी महिला की पिटाई, बाल खींच-खींचकर ऐसे मारे मुक्के...

कार्टून कैरेक्टर मिनी माउस (Minnie Mouse) के रूप में तैयार एक महिला का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. लास वेगास के सिन सिटी में एक महिला ने सिक्योरिटी गार्ड की खूब पिटाई की. दोनों के बीच काफी देर तक बातचीत चली और फिर मिनी माउस की ड्रेस पहनी एक महिला ने दूसरी महिला की पिटाई कर दी. इस वीडियो को सबसे पहले इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया था.

Corona Virus: चीन में पाकिस्तानी स्टूडेंट्स गिड़गिड़ा रहे पीएम इमरान से, बोले- 'शर्म करो पाक सरकार, भारत से सीखो...' देखें Video

दोनों के बीच लड़ाई और खतरनाक हो गई. दोनों ने एक दूसरे को जमीन पर गिराया और एक-दूसरे को खूब मुक्के मारे. इस लड़ाई में 'मिनी माउस' हावी दिखीं. उन्होंने महिला को इतना पीटा कि वो जमीन पर गिर पड़ीं. दूसरी महिला ने काले रंग की सिक्योरिटी जैकेट पहनी थी.

चिकन के नाम पर 'कौवा बिरयानी' बेच रहा था ठेलेवाला, लॉलीपॉप बोलकर देते थे टांगें

देखें Video:

लड़ाई को रोकने के लिए 'मिकी माउस' और 'गूफी' बीच में आ गए. लेकिन दोनों लड़ाई को नहीं रोक पाए. लेकिन मिनी माउस नहीं रुकी और बाल खींच-खींचकर मुक्के मारे. ट्विटर पर इस वीडियो को 29 जनवरी को ब्लैक कल्चर एंटरटेनमेंट नाम के पेज ने शेयर किया है. जिसके अब तक 6 मिलियन से ज्यादा व्यूज हो चुके हैं. साथ ही 36 हजार लाइक्स और 10 हजार से ज्यादा रि-ट्वीट्स हो चुके हैं.

पाक क्रिकेटर उमर अकमल हुए फिटनेस टेस्ट में फेल तो गुस्से में उतारे कपड़े, बोले- 'कहां से मोटा हूं?'

इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है कि दोनों के बीच किस वजह से लड़ाई हुई. डेली न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, लड़ाई से पहले दोनों महिलाएं एक-दूसरे पर चिल्ला रही थीं. ट्विटर पर लोगों के ऐसे रिएक्शन्स आ रहे हैं...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Minnie Mouse, Viral Video, Minnie Mouse Beat Security Guard
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com