विज्ञापन

'लेडी स्नेक कैचर' बनीं मुरादाबाद की शाजिया, विशाल अजगर को हाथ में लपेट किया रेस्क्यू; VIDEO

मुरादाबाद में एक लड़की ने विशालकाय अजगर को रेस्क्यू किया. रेस्क्यू के दौरान अजगर ने उनके हाथ को अपने शरीर से कसकर लपेट लिया.

अजगर रेस्क्यू का VIDEO वायरल
NDTV
  • मुरादाबाद में देर रात एक विशालकाय रॉक पाइथन अजगर देखे जाने से स्थानीय लोग दहशत में आ गए
  • शाजिया परवीन ने अकेले जाकर अजगर को पकड़ा और रेस्क्यू के दौरान भी साहस और सूझबूझ का परिचय दिया
  • अजगर ने शाजिया के हाथ को अपने शरीर से लपेटा लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और उसे काबू में किया

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक युवती की बहादुरी इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है. शहर की मंडी समिति के पास स्थित घनी आबादी वाले इलाके में देर रात एक विशालकाय रॉक पाइथन यानी अजगर दिखाई देने से लोगों में दहशत फैल गई. अजगर को देखकर स्थानीय लोग घरों में दुबक गए और इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

लड़की ने अकेले पहुंंचकर किया अजगर को रेस्क्यू

इसी दौरान शाजिया परवीन ने साहस दिखाते हुए अजगर को पकड़ने की जिम्मेदारी संभाली. रेस्क्यू के दौरान अजगर ने उनके हाथ को अपने शरीर से कसकर लपेट लिया, लेकिन इसके बावजूद शाजिया ने हिम्मत नहीं हारी और सूझबूझ के साथ उसे काबू में कर लिया.

घटना का वीडियो हो रहा वायरल

घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें शाजिया विशालकाय अजगर को संभालती और रेस्क्यू करती नजर आ रही हैं. उनकी इस बहादुरी की स्थानीय लोग जमकर सराहना कर रहे हैं.

हालांकि, घटना के बाद वन विभाग की कार्यशैली पर भी सवाल उठ रहे हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि घनी आबादी वाले इलाके में इतना बड़ा अजगर पहुंचने के बावजूद वन विभाग की टीम समय पर मौके पर नहीं पहुंची. लोगों ने वन विभाग से ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई की मांग की है.

शाजिया परवीन की बहादुरी ने एक खतरे को टाल दिया और पूरे इलाके में उनकी साहसिक पहल की चर्चा हो रही है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Moradabad News, Moradabad News In Hindi, Moradabad News Today, Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com