विज्ञापन
This Article is From Jan 22, 2020

शेर ने किया भैंस पर Attack, बचाने के लिए आ गया भैंसों का झुंड और फिर हुआ ऐसा... देखें लड़ाई का पूरा Video

सोशल मीडिया पर जंगल का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसको खूब शेयर किया जा रहा है. एक शेर ने भैंस पर अटैक किया. उसको बचाने के लिए भैंसों का झुंड आ गया और शेर को खदेड़ दिया.

Also Read in
शेर ने किया भैंस पर Attack, बचाने के लिए आ गया भैंसों का झुंड और फिर हुआ ऐसा... देखें लड़ाई का पूरा Video
शेर ने किया भैंस पर Attack, बचाने के लिए आ गया भैंसों का झुंड और फिर हुआ ऐसा...

सोशल मीडिया पर जंगल का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसको खूब शेयर किया जा रहा है. एक शेर ने भैंस पर अटैक किया. उसको बचाने के लिए भैंसों का झुंड आ गया और शेर को खदेड़ दिया. लड़ाई यहीं खत्म नहीं हुई. शेरों का भी झुंड वहां पहुंच गया और लंबे समय तक लड़ाई चलती रही. लेकिन भैंसों का झुंड भैंस को बचाने में कामयाब रहा. इस वीडियो को फेसबुक पेज फाइन फैशन ने शेयर किया है.

कुपोषण का शिकार हुआ जंगल का राजा शेर, गिन सकते हैं एक-एक हड्डी, देखें Viral Photos

वीडियो में देखा जा सकता है कि शेर भागते हुए भैंस के पास आता है और उस पर अटैक कर देता है. वो पीछे से भैंक की चमड़ी को खींचने लगता है. उतने में ही भैंसों का झुंड वहां उसे बचाने पहुंच जाता है. वो शेर को भगाने के लिए उसके पीछे दौड़ना शुरू कर देते हैं. कुछ ही पल में शेरों का झुंड वहां पहुंच जाता है. लेकिन भैंस को शिकार बनाने में नाकाम हो जाता है.

TikTok Viral Video: भूखे शेर को दूर से दिखा हिरण, जैसे ही लगाई दौड़ तो हुआ ऐसा, 30 लाख से ज्यादा बार देखा गया वीडियो

देखें Video:

इस वीडियो को फेसबुक पर एक हफ्ते पहले शेयर किया गया है, जिसके अब तक 5.5 मिलियन व्यूज हो चुके हैं साथ ही 2 हजार से ज्यादा शेयर्स और 50 हजार से ज्यादा रिएक्शन्स आ चुके हैं. लोग भैंसों के झुंड की खूब तारीफ कर रहे हैं.

शिकार करने आया शेर तो चालाक लोमड़ी ऐसे करने लगी मरने की एक्टिंग, देखें TikTok Viral Video

एक यूजर ने लिखा, ''जानवरों ने हमे सिखा दिया कि एकता कितनी बड़ी शक्ति होती है.'' वहीं अन्य यूजर ने लिखा, ''वास्तव में दुश्मन को हराने और दोस्तों के जीवन को बचाने के लिए भैंसों के सरदार ने शानदार स्ट्रेटिजी अपनाई.''

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lion, Buffalo, Lion Attack Buffalo
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com