सोशल मीडिया (Social Media) पर एक पुराना वीडियो काफी वायरल (Viral Video) हो रहा है. एक शख्स ने बाइक घुमाकर खुद को भूस्खलन में दबने से बचाया. यह भूस्खलन इस साल अप्रैल में इंडोनेशिया (Indonesia) में हुआ था. चौंकाने वाला यह वीडियो अलग-अलग दावों के साथ सोशल मीडिया पर वायरल (Viral Video) हुआ था. हाल ही में, इसे व्हाट्सएप जैसे मैसेजिंग प्लेटफॉर्म पर व्यापक रूप से साझा किया गया था, जिसमें दावा किया गया था कि यह घटना गोवा में हुई थी, और इससे पहले, इसे मेघालय से एक वीडियो के रूप में प्रसारित किया गया था.
मेट्रो टीवी की खबर के अनुसार, इंडोनेशिया (Indonesia) में चियांगजुर (Chiangjur) और सुकनगर (Sukanagara) की बस्तियों के पास 9 अप्रैल को भूस्खलन हुआ था. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स बाइक से सड़क से गुजर रहा होता है. तभी भूस्खलन होता है और वो जल्द ही देखकर अपनी जान बचाने के लिए बाइक को घुमा देता है. कुछ देर बाद वो अपनी बाइक छोड़ देता है और सड़क पर गिर जाता है. वो तो बच जाता है, लेकिन उसकी बाइक कीचड़ के नीचे दब जाती है.
-
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...!
ट्विटर पर रविवार को वीडियो साझा करते हुए नंदिनी इदानी ने लिखा, 'ओह माय गोड! शख्स कितना नजदीक आ चुका है. आखिरकार वो बच निकला.'
देखें Viral Video:
Omg!!!! What a narrow escape for that biker pic.twitter.com/W9eX0kBZzd
— Nandini Idnani (@idnani_nandini) July 19, 2020
19 जुलाई को वीडियो को पोस्ट किया गया था, जिसके अब तक 30 हजार से ज्यादा व्यूज हो चुके हैं. साथ ही कई चौंकाने वाले कमेंट आ चुके हैं. लोगों ने शख्स की खूब तारीफ की. एक यूजर ने लिखा, 'ड्राइवर ने जल्द ही खुद को संभाला और अपनी जान बचाई.' वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, 'भगवान का शुक्र है कि बाइकर सही सलामत है.'
दावा किया जा रहा था कि मेघालय में यह घटना हुई, जिसके बाद मेघालय पुलिस ने स्टेटमेंट जारी कर पुष्टि की थी कि इंडोनेशिया में भूस्खलन हुआ था.
#FakeNewsAlert
— Meghalaya Police (@MeghalayaPolice) May 21, 2020
A video clip of a Landslide which is being circulated on social media is from settlements of Chiangjur & Sukanagara in Indonesia, NOT from National Highway of Meghalaya.
We request citizens not to share or circulate the video clip with false content or caption. pic.twitter.com/evQ3UvZm0F
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं