विज्ञापन
This Article is From Dec 23, 2019

हाईवे पर कार चला रही थी लड़की, तभी ऊपर से गिरी बर्फ की चादर और हुआ ऐसा हाल... देखें VIDEO

एक दिल दहला देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसको देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे. बर्फ की विशाल चादल एक चलती लॉरी से फिसल गई और कार की विंडस्क्रीन पर आ गिरी.

Also Read in
हाईवे पर कार चला रही थी लड़की, तभी ऊपर से गिरी बर्फ की चादर और हुआ ऐसा हाल... देखें VIDEO

एक दिल दहला देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसको देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे. बर्फ की विशाल चादल एक चलती लॉरी से फिसल गई और कार की विंडस्क्रीन पर आ गिरी. अस्पताल की नर्स लौरा स्मिथ काम से घर जा रही थीं, तभी उनकी कार हाईवे M6 पर बर्फ की चादर से टकरा गई.

IPL में मुंबई इंडियंस के लिए खेलेगा ये 'बॉलीवुड एक्टर', खरीदा इतने लाख रुपये में...

26 वर्षीय लौरा ने कहा, ''खुशकिस्मत हूं कि मैं जिंदा बच गई. मैंने घटना के वक्त कार को कंट्रोल कर लिया. बर्फ लॉरी की छत से फिसल गई थी और कार की विंडस्क्रीन पर सीधे आकर टकरा गई थी.'' इस घटना में किसी को कोई चोट नहीं आई है. ये घटना कैमरे में रिकॉर्ड हो गई. वीडियो में देखा जा सकता है कि बर्फ की चादर विंडस्क्रीन से टकराई और कार को चकनाचूर कर दिया. 

कपल ने प्री-वेडिंग फोटोशूट में CAA और NRC का किया विरोध, किसी ने की तारीफ तो कोई बोला पाकिस्तान जाओ..

बर्मिंघम लाइव के अनुसार, लौरा ने कहा, ''मैं हाईवे पर तेज गाड़ी चला रही थी और मैं सौभाग्यशाली हूं कि सिर्फ गाड़ी को नुकसान हुआ. मुझे अभी भी ये महसूस हो रहा है कि ये घटना कितनी डरावनी हो सकती थी. 

TikTok Top 5: टूथपेस्ट के साथ किया ऐसा एक्सपेरिंट, टिकटॉक पर 90 लाख से ज्यादा बार देखा गया ये Video

वारविकशायर पुलिस की गश्ती कार लौरा की कार के पीछे चल रही थी जब यह घटना हुई. पुलिस ने दुर्घटना के बाद उन्हें घर छोड़ा और हाईवे को क्लियर किया. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Viral Video, Sheet Of Ice Smashes Car, Laura Smith
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com