विज्ञापन

भारतीय ट्रेन में जब विदेशी टूरिस्ट ने बुक की स्लीपर सीट, भीड़ और बच्चों के साथ हुआ कुछ ऐसा...सफर बन गया यादगार

Viral Video: भारत घूमने आए दो कनाडाई टूरिस्ट ने सोचा था कि ट्रेन में आराम से नींद पूरी करेंगे, लेकिन स्लीपर क्लास का टिकट उनकी उम्मीद से बिल्कुल अलग निकला. आगे जो हुआ, उसने उनके सफर को यादगार बना दिया.

भारतीय ट्रेन में जब विदेशी टूरिस्ट ने बुक की स्लीपर सीट, भीड़ और बच्चों के साथ हुआ कुछ ऐसा...सफर बन गया यादगार
ट्रेन में बना अनजान लोगों का परिवार, 7 घंटे की नींद गायब, लेकिन दिल हो गया खुश

Foreign tourist train video: कभी-कभी सफर मंजिल से ज्यादा दिलचस्प हो जाता है. एक साधारण सी ट्रेन यात्रा, कुछ शरारती बच्चे और दो विदेशी मुसाफिर…फिर जो हुआ उसने इंटरनेट पर महफिल सजा दी. ये कहानी है हैरत, मोहब्बत और हिंदुस्तानी रेल की उस रूह की, जो अनजान लोगों को भी अपना बना लेती है.

स्लीपर क्लास का अनोखा अनुभव (Unexpected Sleeper Class Experience)

कनाडा की किम ग्रीनवुड ने इंस्टाग्राम पर बताया कि उन्होंने 12655 नंजावती एक्सप्रेस में स्लीपर क्लास का टिकट बुक किया था, यह सोचकर कि ज्यादा आराम मिलेगा, लेकिन जैसे ही ट्रेन चली, कुछ जिज्ञासु बच्चे उनके केबिन में आ गए. पहले तो उन्हें हैरानी हुई, मगर धीरे-धीरे माहौल दिलचस्प बन गया.

बना अनजान लोगों का परिवार (Foreign tourist in india video)

किम ने बताया कि उनकी बर्थ पर अलग-अलग परिवारों के लोग थे. किसी ने खिड़की से खाना लाकर दिया, किसी ने मां के हाथ का खाना बांटा. बच्चों ने उनसे बातें कीं, तस्वीरें खिंचवाईं.

ये भी पढ़ें:- फरवरी ही क्यों है सबसे छोटा महीना? 2000 साल पुरानी रोमन कहानी में बताया इसके पीछे की कहानी

सोशल मीडिया पर तारीफ (Indian train viral video)

इस वीडियो को लाखों बार देखा गया. लोगों ने उनके सकारात्मक रवैये की सराहना की. यूजर्स ने लिखा कि यही है असली भारत, जहां ट्रेन का सफर सिर्फ यात्रा नहीं, बल्कि रिश्तों की दास्तान बन जाता है. यह खबर इसलिए अहम है क्योंकि यह दिखाती है कि भारत की ट्रेन यात्रा सिर्फ दूरी तय नहीं करती, बल्कि दिलों को भी करीब लाती है. 

ये भी पढ़ें:-देखकर आपकी मुस्कुराहट हम होश गवां बैठे…पापा के हाथ लगा बेटे की गर्लफ्रेंड का 'लव लेटर'

Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.
 

लेखक के बारे में
img
शालिनी सेंगर
Senior Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Foreign Tourist Train Video, Foreign Tourist In India Video, Viral Video, Canadian Tourists India, Sleeper Class Train Journey, Indian Train Viral Video, Foreigner Experience In India
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com