Viral X Post: भारतीय रेलवे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर 'भारत के रेल स्टेशनों की खास सीरिज' चलाई हुई है. इस सीरीज के 53वें एपिसोड में रेलवे ने गुजरात के एक ऐसे अनोखे स्टेशन की जानकारी शेयर की है, जिसका नाम सिर्फ दो अक्षरों का है.
गुजरात के आनंद जिले में है स्टेशन
'ओड' रेलवे स्टेशन गुजरात के आनंद जिले में स्थित है और भौगोलिक रूप से आनंद-गोधरा रेलखंड का हिस्सा है. प्रशासनिक ढांचे की बात करें तो यह पश्चिम रेलवे जोन के वड़ोदरा मंडल के अंतर्गत आता है. रेलवे ने इसे NSG-6 कैटेगरी में रखा है. छोटे स्टेशन होने के बावजूद यात्रियों की सुविधा के लिए यहां दो प्लेटफॉर्म बनाए गए हैं. दिलचस्प बात यह है कि पूरे भारतीय रेलवे नेटवर्क में 'ओड' के अलावा सिर्फ ओडिशा का 'इब' ही ऐसा स्टेशन है, जिसका नाम केवल दो अक्षरों का है.
रोजाना रुकती हैं 14 MEMU ट्रेनें
नाम भले ही छोटा हो, लेकिन स्थानीय लोगों की कनेक्टिविटी के लिहाज से यह स्टेशन काफी अहम है. वर्तमान में यहां रोजाना 14 नियमित मेमू ट्रेनें रुकती हैं. इस स्टेशन पर दिन की पहली मेमू ट्रेन (69145) सुबह 05:24 बजे पहुंचती है, जबकि दिन की आखिरी नियमित ट्रेन (69148) शाम को 19:51 बजे यहां आती है.
😲 सिर्फ दो अक्षरों का रेलवे स्टेशन! 🚆 गुजरात के ओड (OD) स्टेशन का नाम भारत के सबसे छोटे स्टेशन नामों में शामिल है। जानिए इस अनोखे स्टेशन की पूरी जानकारी! 🇮🇳 #IndianRailgadi #IndianRailways #RailwayStation #OdStation https://t.co/XlCpTjZTnk
— Indian Railway भारतीय रेल (News Update) (@Indianrailgadi) November 13, 2026
इन रूट्स के यात्रियों को मिलता है फायदा
यह स्टेशन मुख्य रूप से आनंद, गोधरा, डाकोर और दाहोद के बीच सफर करने वाले दैनिक यात्रियों के लिए बेहद उपयोगी है. यहां रुकने वाली सभी 14 मेमू ट्रेनों का रूट के अनुसार डिटेल्स इस प्रकार है:-
आनंद-गोधरा रूट: इस रेल लाइन पर अप और डाउन करने वाली 8 ट्रेनें (69145, 69124, 69147, 69146, 69126, 69123, 69125 और 69148) 'ओड' स्टेशन पर रुकती हैं.
आनंद-डाकोर रूट: इन दो शहरों के बीच चलने वाली 4 मेमू ट्रेनें (69133, 69135, 69134 और 69136) भी यहां हॉल्ट करती हैं.
दाहोद-आनंद रूट: दाहोद से आनंद के बीच सफर करने वालों के लिए भी यहां 2 मेमू ट्रेनों (69190 और 69189) का स्टॉपेज दिया गया है.
पोस्ट पर एक शख्स ने किया मजेदार कमेंट
रेलवे की इस पोस्ट पर लोगों की दिलचस्पी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि एक यूजर ने कमेंट बॉक्स में लिखा, 'भाई इसमें आगे M और पीछे I लगा दो, ताकि ये वो बन सके तो होना चाहिए.'
यह भी पढ़ें | जब आमने-सामने आई थीं दुनिया की सबसे लंबी और सबसे छोटी महिला, GWR Day से पहले फिर चर्चा में आया वीडियो
यह भी पढ़ें | 'अटलांटिक महासागर' में 101 KMPH की स्पीड से दौड़ रही Thar का यूपी पुलिस ने काटा चालान, घर भेजी 2000 की रसीद!
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं