विज्ञापन
This Article is From Jul 16, 2019

मैथ्‍स के इस सवाल से हर कोई हैरान? क्‍या आप बता सकते हैं सही जवाब?

जिस किसी को भी BODMAS का नियम पता है वह चुटकी में बता देगा कि कि इस सवाल का जवाब 120 (जवाब: 220 x 0.5 = 110, 230 - 110 = 120) है. . लेकिन चूंकि यूजर ने कहा है कि इसका जवाब '5!' होना चाहिए इसलिए लोग कंफ्यूज हो गए.

मैथ्‍स के इस सवाल से हर कोई हैरान? क्‍या आप बता सकते हैं सही जवाब?
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा गणित का एक सवाल लोगों को परेशान कर रहा है (प्रतीकात्‍मक फोटो)
नई दिल्‍ली:

इंटरनेट पर आए दिन ढेर सारी पजल्‍स और पहेलियां वायरल होती रहती हैं, जिन्‍हें लोग खूब पसंद भी करते हैं. हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हो रही मैथ्‍स यानी कि गणित की एक पहेली ने लोगों का दिमाग हिला दिया है. केजी चीथम नाम के एक ट्विटर यूजर ने मैथ्‍स का सिंपल सा फॉर्मूला पूछकर लोगों से उसका जवाब मांगा है.

यह भी पढ़ें: कार का टूटा हुआ दरवाजा है या खूबसूरत Beach, वायरल हुई फोटो

जिस किसी को भी BODMAS का नियम पता है वह चुटकी में बता देगा कि कि इस सवाल का जवाब 120 (जवाब: 220 x 0.5 = 110, 230 - 110 = 120) है.  लेकिन चूंकि यूजर ने कहा है कि इसका जवाब '5!' होना चाहिए इसलिए लोग कंफ्यूज हो गए. इस पोस्‍ट को अब तक 30 हजार से ज्‍यादा रिट्वीट्स और दोगुने लाइक्‍स मिल चुके हैं. इस पोस्‍ट पर लोगों ने कुछ इस तरह प्रतिक्रिया दी है:

यह भी पढ़ें: ग्रे-हरा या फिर गुलाबी-सफेद... क्या आप बता सकते हैं इस जूते का रंग?

हालांकि, मैथ्‍स के धुरंधरों को इस जवाब को समझने में देर नहीं लगी. दरअसल, 5 के आगे लगे विस्‍मयादिबोधक चिन्ह (exclamation mark) को देखने के बाद मैथ्‍स की ये पहेली अपने आप सुलझ जाएगी. यह विस्‍मयादिबोधक चिन्ह फैक्‍टोरियल ('n!') है. यानी कि 5! कुछ और नहीं बल्‍कि "5 x 4 x 3 x 2 x 1" है और इस सवाल का जवाब 120 ही है.

बहरहाल, साफ है कि अगर इस पजल ध्‍यान से देखा जाए तो इसे पहली बार में ही सुलझाया जा सकता है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Math Puzzle, Bodmas, Factorial, Viral Puzzle, Viral Maths Puzzle
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com