Magical Clouds Viral Video: सोशल मीडिया पर कब क्या देखने को मिल जाए कह नहीं सकते. कई बार कुछ ऐसे वीडियोज भी सामने आ जाते हैं, जिन्हें देखकर दिमाग का दही हो जाता है. हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है, जिसमें बदरा जमकर बरसते नजर आ रहे हैं, लेकिन हैरानी की बात है कि, पूरी जगह छोड़कर ये बारिश सिर्फ एक छोटी जगह हो रही है, जिसे देखकर वहां से गुजरने वाले लोग भी हैरत में पड़ गए. इस वीडियो को देखने के बाद आपको भी अपनी आंखों पर यकीन नहीं होगा.
सोचिए आप जिस जगह खड़े हों सिर्फ वहीं बारिश होने लगे और बाकी सब कुछ सूखा-सूखा नज़र आए, तो आपका क्या रिएक्शन होगा? हाल ही में वायरल हो रहे इस वीडियो को देखकर इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है. वीडियो में सारा शहर छोड़कर ये बादल सिर्फ थोड़ी सी जगह पर बरसते नजर आ रहे हैं. ये दिलचस्प वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर यूजर्स भी दंग रह गए हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
यहां देखें वीडियो
One of the cloud has malfunctioned. pic.twitter.com/7AZHTtFJ0g
— Figen (@TheFigen_) January 16, 2023
वीडियो में देखा जा सकता है कि, सड़क के किनारे कैसे सिर्फ एक ही छोटी सी जगह पर बारिश हो रही है, जबकि उससे दो कदम आगे बारिश की एक बूंद भी नहीं दिख रही. इस चौंका देने वाले नजारे को देखकर हैरानी होना लाजिमी है. वीडियो को देखकर ऐसा लग रहा है मानो जैसे कोई शॉवर उसी जगह पर चल रहा हो, लेकिन जब कैमरा ऊपर की ओर जाता है, तो पता चलता है कि ऐसा कुछ भी नहीं है.
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर इस वीडियो को @TheFigen_ नाम के हैंडल से शेयर किया गया है, जिसे खूब देखा और पसंद किया जा रहा है. वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है, 'बादल में कोई खराबी आ गई है.' महज 16 सेकंड के इस वीडियो को अब तक करीब 10.1 मिलियन बार देखा जा चुका है, जबकि 2 लाख से ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को लाइक किया है. वीडियो को देख चुके यूजर्स इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.
नोट: NDTV इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं