विज्ञापन

बेंगलुरु में इस दुकान के पिज्जा के फैन हुए जापानी राजदूत, सोशल मीडिया पर पोस्ट की फोटो, बताया भारत का बेस्ट Pizza

जापान के एम्बेस्डर ने बेंगलुरू के एक रेस्टोरेंट के पिज्जा की जमकर तारीफ की है. यहां तक उन्होंने इसे इंडिया का सबसे बेस्ट पिज्जा बताया है.

बेंगलुरु में इस दुकान के पिज्जा के फैन हुए जापानी राजदूत, सोशल मीडिया पर पोस्ट की फोटो, बताया भारत का बेस्ट Pizza
आख‍िर जापानी एंबेसडर को क्‍यों भाया देसी प‍िज्‍जा.

Pizza 4Ps Bengaluru : बेंगलुरु का फूड सीन इन दिनों सिर्फ स्वाद नहीं, बल्कि सरप्राइज भी परोस रहा है. पहले रामेश्वरम कैफे की लंबी लाइनों ने सुर्खियां बटोरीं, फिर थॉमस बेकरी के ट्रीट्स ने दिल जीता, और अब शहर के 4P's रेस्टोरेंट का पिज्जा इंटरनेट पर तहलका मचा रहा है. वजह भी खास है, क्योंकि इस पिज्जा की तारीफ किसी फूड ब्लॉगर ने नहीं, बल्कि खुद जापान के एम्बेसडर ओनो कीची ने की है. उनका एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो दोस्तों के साथ बैठकर पिज्जा एंजॉय करते नजर आ रहे हैं और उसे ‘इंडिया का सबसे टेस्टी पिज्जा' बता रहे हैं. अब सोचिए, जब विदेशी मेहमान भी इस स्वाद के फैन हो जाएं, तो मामला सच में जरा हटके तो बनता ही है.

क्या है वायरल पोस्ट में देखें

ओनो ने अपने एक्स अकाउंट पर दो फोटो शेयर की हैं जो 4P'S रेस्टोरेंट की हैं. इन फोटोज में वो अपने कुछ दोस्तों के साथ दिख रहे हैं और टेबल पर उनके सामने एक पिज्जा रखा है जो दिखने में वाकई बहुत टेस्टी लग रहा है. इन फोटोज को शेयर करते हुए एम्बेसडर ने लिखा, ‘बेंगलुरु में 4p's का पिज्जा मुझे बहुत पसंद आया. जिसे दो जापानी एंटरप्रेन्योर इस शहर में चला रहे हैं. इसे पूरे एशिया में पसंद किया जा रहा है. जापान के अलावा यहां भारत में भी इसकी एक ब्रांच हैं. ये कहना बिल्कुल आसान है कि इंडिया में अब तक मैंने जितने भी पिज्जा खाए हैं ये उन सबमें सबसे बेस्ट है.' ओनो का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है.

कौन हैं 4P's रेस्टोरेंट के मालिक

आपको बता दें कि बेंगलुरु के इंदिरा नगर इलाके में पिज्जा 4P's रेस्टोरेंट की शुरुआत जापानी एंटरप्रेन्योर मासुको योसुके (CEO) और सनाए ताकासुगी (को-फ़ाउंडर) ने की है. यह रेस्टोरेंट, जो 2023 के आखिर में खुला था एक वियतनाम-बेस्ड ब्रांड है जो जापानी स्टाइल के पिज्जा और घर पर बनी चीज के लिए जाना जाता है. इससे पहले इन्होंने साल 2011 में इसे वियतनाम में खोला था.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com