विज्ञापन

VIDEO: जब सड़क पर बारात के साथ चलने लगा 'चलता फिरता' एयर कूलर, जुगाड़ देख हक्के-बक्के रह गए लोग

भीषण गर्मी और 45 डिग्री वाले टॉर्चर के बीच एक बारात का वीडियो इंटरनेट पर गदर मचा रहा है. बारातियों ने गर्मी को ठेंगा दिखाने के लिए ऐसा 'चलता फिरता' इंतजाम किया है कि देखने वाले बोल रहे हैं, 'भाई साहब, ये तो नेक्स्ट लेवल है.' अगर आप भी गर्मी से परेशान हैं, तो ये देसी 'इन्वेंशन' आपकी हंसी और हैरानी दोनों बढ़ा देगा.

VIDEO: जब सड़क पर बारात के साथ चलने लगा 'चलता फिरता' एयर कूलर, जुगाड़ देख हक्के-बक्के रह गए लोग
गजब का आइडिया! बारात में जनरेटर के साथ दौड़ा कूलर, ठुमके लगाते हुए बारातियों ने लू के थपेड़ों को किया बाय-बाय

Barat Mein Chalta Firta Cooler: जब पारा आसमान छूने लगे और सूरज आग उगलने लगे, तो अच्छे अच्छों की बारात निकालने की हिम्मत नहीं होती. मगर इंडिया में जुगाड़ का सिक्का चलता है. सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें बारातियों ने गर्मी का ऐसा तोड़ निकाला है कि बड़े बड़े इंजीनियर्स के पसीने छूट जाएं. अक्सर शादियों में आपने नाच गाना और बैंड बाजा देखा होगा, लेकिन यहां तो मामला ही निराला है. बाराती ठंडी हवा के झोंकों के साथ थिरकते नजर आ रहे हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

गर्मी को धो डाला, जुगाड़ पड़ा भारी (Desi Jugad for Summer)

वीडियो में साफ दिख रहा है कि एक छोटी सी ट्रॉली पर बड़े बड़े कूलर रखे गए हैं. अब आप सोचेंगे कि सड़क पर कूलर चलेंगे कैसे? तो भाई, इसका भी सॉलिड इंतजाम है. कूलर को पावर देने के लिए साथ में एक पोर्टेबल जनरेटर फिट किया गया है. मतलब बारात जहां जहां जा रही है, ठंडी हवा का पूरा काफिला साथ चल रहा है. इसे कहते हैं 'हवाई किला' जो बिना किसी रुकावट के बारातियों को वीआईपी फील दे रहा है.

इन्वेंशन ऑफ द ईयर...लोग बोले- गजब है भाई! (Social Media Reaction On Viral Barat Video)

इस अनोखे आइडिया ने इंटरनेट की जनता का दिल जीत लिया है. कोई इसे 'इन्वेंशन ऑफ द ईयर' कह रहा है तो कोई कह रहा है कि 'शादी की एक्साइटमेंट और लग्जरी का असली मेल यही है.' लोग इस वीडियो को धड़ल्ले से शेयर कर रहे हैं, क्योंकि इसमें वो देसी टच है, जो सिर्फ हमारे देश में ही देखने को मिलता है. कम बजट में एसी जैसी कूलिंग का यह नुस्खा वाकई कमाल का है.

ये भी पढ़ें:-सैल्यूट! पुणे की लेडी डॉक्टर ने बीच सड़क पर कराई डिलीवरी, साड़ियों से बना दिया 'ऑपरेशन थिएटर'

ये वायरल वीडियो साबित करता है कि भारतीयों के पास हर मुश्किल का 'देसी इलाज' मौजूद है. गर्मी चाहे कितनी भी हो, अगर दिमाग में जुगाड़ हो तो बारात का मजा फीका नहीं पड़ सकता. यह न सिर्फ मजेदार है, बल्कि भीषण गर्मी में एक राहत भरी खबर भी है.

(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर दी गई है. NDTV इसकी पुष्टि नहीं करता.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com