Delivery Agent Trying To Enter Home: आज के समय में ऑनलाइन शॉपिंग ज्यादा लोगों की जिंदगी का अहम हिस्सा बन गई है, लेकिन क्या कभी आपने सोचा है कि, ऑनलाइन सामान डिलीवर करने वाला हर शख्स अच्छा होगा? हाल ही में पार्सल देने आए एक डिलीवरी एजेंट की हरकत ने सोशल मीडिया पर सनसनी फैला दी है और घर की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. वायरल हो रहे इस सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि, कैसे एक डिलीवरी एजेंट पार्सल देने के बहाने घर के अंदर घुसने की कोशिश करने लगता है.
ये भी पढ़ें:-अस्पताल की बड़ी लापरवाही, जन्म के समय अदला-बदली, 38 साल तक एक-दूसरे की जिंदगी जी रहे थे 2 लोग
घर के अंदर पैर रखने की जिद पर अड़ा एजेंट (Delivery Agent Trying To Enter House)
वीडियो में देखा जा सकता है कि, सबसे पहले डिलीवरी एजेंट सामान देने के लिए घर के बाहर पहुंचता है. सामान लेने के लिए जब छोटी बच्ची बाहर आती है, तो डिलीवरी वाला डिलीवर पैकेट का फोटो खींचने का कहकर घर के अंदर घुसने की कोशिश करने लगता है. वो बार-बार बच्ची से अंदर आने की जिद करते हुए अपनी बात मनवाने की कोशिश करने लगता है.
A delivery guy thought the girl is alone at the home, somehow he tried to get inside.. but the mother was there and she confronted the guy.. Hat's off 🙌
— Aaj Ka Lafda (@aajka_Lafda) July 18, 2026
Never ever trust anyone for the sake of delivery proof or something, because you don't know their intention.. pic.twitter.com/PIZCStMZC1
मां ने दिखाई सूझबूझ (house safety during package delivery)
बार-बार बच्ची से कहते हुए डिलीवरी एजेंट जैसे ही घर के अंदर घुसने की कोशिश करता है, बच्ची की मां की नजर पड़ती और वो बिना एक पल गंवाए तेजी से बाहर आती है और एजेंट को तुरंत दरवाजे पर ही रुकने और आगे न बढ़ने की कड़ी हिदायत देती है. इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग दो गुटों में बंट गए हैं. कुछ यूजर्स का कहना है कि, 'लोग बिना बात के शक कर रहे हैं और वह सिर्फ अपनी नौकरी कर रहा था.' वहीं दूसरी तरफ कई लोग मां की तारीफ कर रहे हैं और कह रहे हैं कि, 'सावधानी ही बचाव है'. वहीं कुछ लोग यूजर्स कह रहे हैं कि, 'किसी भी अनजान शख्स पर आंख मूंदकर भरोसा करना आज के समय में भारी पड़ सकता है.'
ये भी पढ़ें:-IIT ग्रेजुएट ने कॉलेज लाइफ पर दिया चौंकाने वाला बयान, कहा- 4 साल की डिग्री तय नहीं कर सकती आपका करियर
(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर दी गई है. NDTV इसकी पुष्टि नहीं करता.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं