विज्ञापन

घर में घुसने की कोशिश कर रहा था डिलीवरी बॉय! वायरल CCTV फुटेज ने सुरक्षा को लेकर छेड़ी बहस

Delivery Boy Caught On CCTV: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक हैरान कर देने वाला सीसीटीवी फुटेज खूब वायरल हो रहा है, जिसमें एक डिलीवरी एजेंट पार्सल देने के बहाने घर के अंदर घुसने की कोशिश करता नजर आ रहा है. इस वीडियो ने घर की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

घर में घुसने की कोशिश कर रहा था डिलीवरी बॉय! वायरल CCTV फुटेज ने सुरक्षा को लेकर छेड़ी बहस
पार्सल देने आए डिलीवरी एजेंट की अजीब हरकत, बेटी को अंदर कर मां ने किया ये काम

Delivery Agent Trying To Enter Home: आज के समय में ऑनलाइन शॉपिंग ज्यादा लोगों की जिंदगी का अहम हिस्सा बन गई है, लेकिन क्या कभी आपने सोचा है कि, ऑनलाइन सामान डिलीवर करने वाला हर शख्स अच्छा होगा? हाल ही में पार्सल देने आए एक डिलीवरी एजेंट की हरकत ने सोशल मीडिया पर सनसनी फैला दी है और घर की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. वायरल हो रहे इस सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि, कैसे एक डिलीवरी एजेंट पार्सल देने के बहाने घर के अंदर घुसने की कोशिश करने लगता है. 

ये भी पढ़ें:-अस्पताल की बड़ी लापरवाही, जन्म के समय अदला-बदली, 38 साल तक एक-दूसरे की जिंदगी जी रहे थे 2 लोग

घर के अंदर पैर रखने की जिद पर अड़ा एजेंट (Delivery Agent Trying To Enter House)

वीडियो में देखा जा सकता है कि, सबसे पहले डिलीवरी एजेंट सामान देने के लिए घर के बाहर पहुंचता है. सामान लेने के लिए जब छोटी बच्ची बाहर आती है, तो डिलीवरी वाला डिलीवर पैकेट का फोटो खींचने का कहकर घर के अंदर घुसने की कोशिश करने लगता है. वो बार-बार बच्ची से अंदर आने की जिद करते हुए अपनी बात मनवाने की कोशिश करने लगता है. 

मां ने दिखाई सूझबूझ (house safety during package delivery)

बार-बार बच्ची से कहते हुए डिलीवरी एजेंट जैसे ही घर के अंदर घुसने की कोशिश करता है, बच्ची की मां की नजर पड़ती और वो बिना एक पल गंवाए तेजी से बाहर आती है और एजेंट को तुरंत दरवाजे पर ही रुकने और आगे न बढ़ने की कड़ी हिदायत देती है. इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग दो गुटों में बंट गए हैं. कुछ यूजर्स का कहना है कि, 'लोग बिना बात के शक कर रहे हैं और वह सिर्फ अपनी नौकरी कर रहा था.' वहीं दूसरी तरफ कई लोग मां की तारीफ कर रहे हैं और कह रहे हैं कि, 'सावधानी ही बचाव है'. वहीं कुछ लोग यूजर्स कह रहे हैं कि, 'किसी भी अनजान शख्स पर आंख मूंदकर भरोसा करना आज के समय में भारी पड़ सकता है.'

ये भी पढ़ें:-IIT ग्रेजुएट ने कॉलेज लाइफ पर दिया चौंकाने वाला बयान, कहा- 4 साल की डिग्री तय नहीं कर सकती आपका करियर

(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर दी गई है. NDTV इसकी पुष्टि नहीं करता.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delivery Agent, Delivery Agent Tries To Enter Home, Doorstep Safety, Women Safety, Cctv Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com