UP Ghaziabad Marriage: यूपी के गाजियाबाद में बारातियों ने एलिवेटेड रोड पर गाड़ी खड़ी करके आतिशबाजी की तो पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. साथ ही पांच गाड़ियां भी सीज कर लीं. जब्त की गई सारी गाड़ियां एक से बढ़कर एक हैं. अलग-अलग रंग की जीपों को अलग ही ढंग से बनवाया गया है और इन पर काफी रुपया खर्च किया गया है. गाड़ियों की सुंदरता देखते ही बनती है. कई लोग तो थाने में इन गाड़ियों को ही देखने के लिए आ रहे हैं.
कैसे पुलिस तक पहुंचा मामला
गाजियाबाद में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रही थी. इस वीडियो में कुछ व्यक्ति एलिवेटेड रोड पर गाड़ी खड़ी कर आतिशबाजी कर रहे थे. एलिवेटेड रोड एक हाई स्पीड रोड है. वहां उन्होंने सार्वजनिक मार्ग को अवरोध किया था. साथ ही अपना और आने-जाने वाले लोगों के जीवन को खतरे में डाल रहे थे.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
पुलिस ने कैसे पकड़ा
पुलिस तक ये वीडियो पहुंचा तो गाड़ियों के नंबर के आधार पर इन लोगों की तलाश शुरू कर दी. पता चला कि गाजियाबाद में खोड़ा से नंदग्राम जा रही बारात में मौजूद बारातियों ने थाना इंदिरापुरम क्षेत्र की एलिवेटेड रोड पर गाड़ियां खड़ी करके आतिशबाजी की है. इसके बाद पुलिस ने वीडियो में दिख रहे पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया.
देखें वीडियो
इंदिरापुरम में बाराती रोड पर कर रहे थे आतिशबाजी, ख़ुद गए जेल और 5 गाड़ी हुई सीज़#Indirapuram | #Ghaziabad pic.twitter.com/XJkS4OxhjN
— NDTV India (@ndtvindia) November 4, 2024
गिरफ्तार किए गए लोगों में खोड़ा निवासी आसिफ और वसीम हैं. वहीं गौतमबुद्धनगर निवासी अनुज, लोनी निवासी नसीम और दिल्ली निवासी कैफ को भी गिरफ्तार किया गया है. इनके कब्जे से पांच गाड़ियां भी मिली हैं. इन सभी गाड़ियों को पुलिस ने सीज किया है.आतिशबाजी कर वीडियो बनाना इन पांचों के लिए बहुत महंगा साबित हुआ.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं