जंगल में घूमते हुए एक ब्लैक पैंथर (Black Panther) का एक वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल (Viral Video) हो रहा है. वीडियो भारत में कहीं फिल्माया गया था, हालांकि सटीक स्थान का खुलासा नहीं किया गया है. भारतीय वन सेवा के अधिकारी प्रवीण कासवान द्वारा ट्विटर पर शेयर किया गया है. जिन्होंने कहा कि यह जंगल में कर्मचारियों द्वारा उन्हें भेजा गया था. शिकारियों के न पहुंचने की वजह से उन्होंने जगह का खुलासा नहीं किया है.
"ब्लैक पैंथर" एक छत्र शब्द है, जो वाइल्डकैट की 14 प्रजातियों को संदर्भित करता है, जो नेशनल ज्योग्राफिक के अनुसार, मेलानिज़्म हो सकता है. यह शब्द आमतौर पर मेलेनिस्टिक तेंदुओं पर लागू होता है. वीडियो में देखा जा सकता है कि सड़क किनारे ब्लैक पैंथर बैठा हुआ है. जैसे ही वो पास में कार को देखता है तो वो दूर चले जाता है. काफी देर तक सड़क पर घूमने के बाद वो जंगल की तरफ निकल जाता है. इस वीडियो को कार में बैठे शख्स द्वारा फिल्माया गया है.
प्रवाण कासवान ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'भारत का ब्लैक पैंथर. स्थान का खुलासा नहीं किया जाएगा. कर्मचारियों द्वारा फॉर्वड किया गया है.'
-
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब
देखें Video:
The black panther of India. Location will not be revealed. Forwarded by staff. pic.twitter.com/q2fXW8Et3e
— Parveen Kaswan, IFS (@ParveenKaswan) October 24, 2020
इस वीडियो को 24 अक्टूबर को शेयर किया गया था, जिसके अब तक 1.6 लाख व्यूज हो चुके हैं. कई लोगों ने IFS अधिकारी से ऑडियो हटाने के लिए भी कहा, क्योंकि लोग बोली जाने वाली भाषा से स्थान का अनुमान लगा सकते हैं.
कमेंट सेक्शन में, कासवान ने बताया कि भारत के कई राज्यों में काले पैंथर पाए जाते हैं. उन्होंने लिखा, "भारत में कई राज्यों में ब्लैक पैंथर पाया जाता है. यह केवल आम तेंदुआ है."
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं