Viral News: प्यार का हफ्ता यानी Valentine's Week चल रहा है. इस बीच Blinkit ने एक बार फिर अपने अंदाज से सबका दिल जीत लिया है. गौरतलब है कि Blinkit अक्सर अपनी यूनिक पैकेजिंग से कस्टमर्स को सरप्राइज करता रहता है. हालांकि, इस बार Blinkit ने अपने डिलीवरी बैग को ही एक खास तोहफे में बदल दिया है.
डेढ़ माह के बच्चे को लेकर भागा बंदर, गांव वालों की समझदारी ने ऐसे बचाया मासूम
आमतौर पर जो बैग कूड़े में चला जाता है, उसे Blinkit ने अपने कस्टमर्स के लिए एक प्यारे से गिफ्ट में बदल दिया है. लोगों को ये गिफ्ट पसंद भी आ रहा है. वे अपने सोशल मीडिया हैंडल से इसकी फोटोज भी शेयर कर रहे हैं.
Blinkit ने दिया लोगों को खास गिफ्ट
दरअसल, Valentine's Day के मौके पर Blinkit ने अपने डिलीवरी बैग को ओरिगामी स्टाइल में डिजाइन किया है. इस बैग को मोड़कर एक खूबसूरत फूलों का बुके बनाया जा सकता है. यही छोटा सा बदलाव लोगों को बहुत पसंद आ रहा है.
कई ग्राहकों ने अपने डिलीवरी बैग के फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए. फोटोज के साथ लोग लिख रहे हैं कि ब्रांड सिर्फ सामान नहीं, बल्कि एक इमोशनल मोमेंट डिलीवर कर रहा है. Valentine's Day पर लोग अक्सर लास्ट मिनट फूल, चॉकलेट या कार्ड ऑर्डर करते हैं. ऐसे में Blinkit ने अपनी डिलीवरी को ही खुद एक बुके में बदल दिया है.
तौलिया रगड़ा, बाल खड़े हुए और… उंगली लगाते ही जल उठी गैस! ये जादू है या खतरनाक विज्ञान?
दूसरी ओर कुछ लोगों को कहना है कि ये आडिया मार्केटिंग के नजरिए से भी मास्टरस्ट्रोक है. बिना किसी बड़े ऐड कैंपेन या भारी खर्च के, कंपनी ने शानदार ब्रांडिंग कर ली है. सिर्फ पैकेजिंग में थोड़ा सा क्रिएटिव ट्विस्ट और पूरा आइडिया अपने आप वायरल हो गया. कुल मिलाकर लोग Blinkit के इस यूनिक आइडिया की जमकर तारीफ कर रहे हैं. इसी के चलते Instagram, X और LinkedIn पर Blinkit का यह डिलीवरी बैग खूब वायरल हो रहा है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं