US Navy Jet Flyby: सोचिए क्या हो जब आप समुद्र किनारे मजे से सुबह की पहली धूप का आनंद ले रहे हो, लेकिन तभी अचानक से कुछ ऐसा हो कि अफरा-तफरी मच जाए. ऐसा ही कुछ हुआ फ्लोरिडा के पेंसाकोला बीच पर जब अचानक आसमान से आई गड़गड़ाहट किसी को समझ नहीं आई. बीच पर लोग आम दिनों की तरह मौज-मस्ती में डूबे थे. सुबह के वक्त 'ब्रेकफास्ट विद द ब्लूज' इवेंट चल रहा था, तभी US नेवी के मशहूर 'ब्लू एंजल्स' (Blue Angels) स्क्वाड्रन का एक फाइटर जेट इतनी कम ऊंचाई पर वहां से गुजरा कि पूरा नजारा ही बदल गया.
ये भी पढ़ें:-पोते को मिली दादा जी की 24 साल पुरानी पासबुक, SBI खाते में निकले 1 लाख रुपये, पूछा- क्या वाकई डूब गए पैसे
ABC न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, यह दिल दहला देने वाला वाकया बुधवार सुबह पेन्साकोला बीच पर 'ब्रेकफास्ट विद द ब्लूज' इवेंट के दौरान हुआ. दरअसल, कम हाइट पर उड़ान भरने के कारण पैदा हुए जबरदस्त डाउनफोर्स और हवा के प्रेशर (वेक टर्बुलेंस) ने समुद्र किनारे मौजूद चीजें जैसे- कुर्सियां, बीच किनारे लगे टेंट और छाते ताश के पत्तों की तरह हवा में उड़ा दिए. हवा का दबाब इतना ज्यादा था कि, भारी-भरकम सामान भी तिनके की तरह उड़ रहा था. जो लोग वहां छुट्टियां बिता रहे थे. उनकी भी अचानक हुई इस हरकत से हालत खराब हो गई. उन्हें समझ ही नहीं आ रहा था कि, आखिर हो क्या रहा है और वो खुद को कैसे सुरक्षित रखें. इस बीच देखते ही देखते बीच पर भगदड़ जैसी स्थिति बन गई. अब इसी हैरतअंगेज नजारे का वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है.
Is this what freedom feels like? 🇺🇸🇺🇸🇺🇸 #America250 @VisitPensacola @BlueAngels pic.twitter.com/OiF7P5XWuw
— Jon-Austen Linch (@JonAustenLinch) July 15, 2026
सुरक्षा मानकों की अनदेखी (Ignoring Safety Protocols)
इस पूरे मामले पर उस समय बीच पर मौजूल एशले कॉर्न ने ABC न्यूज की एक रिपोर्ट में नॉर्थ फ्लोरिडा के ABC सहयोगी WEAR को बताया कि, 'मैं 10 साल से यहां आ रही हूं और इससे पहले ऐसा नजारा कभी नहीं देखा. कुछ समय के लिए तो लगा जैसे ब्लू एंजल्स हमें अपनी चपेट में ले लेंगे, लेकिन ये अद्भुत था.' वहीं जिन लोगों ने ये नजारा अपनी आंखों से देखा और महसूस किया उनमे से कुछ के लिए यह रोमांचक था, जबकि कुछ लोग इस स्थिति में खुद को बचाने के लिए इधर-उधर भागते दिखे.
ये भी पढ़ें:-किराने की दुकान में सामान खरीदते-खरीदते जीवनसाथी ढूंढ रहे हैं लोग, गुलाबी टोकरी उठाते ही मिल जाता है प्यार
जांच के घेरे में उड़ान (Investigation Underway)
वीडियो इंटरनेट पर वायरल होने के बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए 'ब्लू एंजल्स' ने अपनी गलती मानते हुए ये कहा कि, 'विमान ने स्टैंडर्ड प्रोटोकॉल का उल्लंघन किया है. विमान अपनी तय सीमा से कहीं ज्यादा नीचे उड़ रहा था. इस गलती की वजह से ही जेट के पीछे पैदा होने वाली हवा की लहरों ने नीचे रखे सामानों को तहस-नहस कर दिया और समुद्र तट पर हलचल मच गई.'
ABC न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, ब्लू एंजल्स के बयान में आगे कहा गया कि 'हमारे शहर के लोग और हमारे पायलटों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है.' टीम लीडरशिप ने भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए व्यापक सुरक्षा ऑडिट का आदेश दिया है. टीम लीडरशिप इस मामले से जुड़ी परिस्थितियों की समीक्षा कर रही है और पूरी जांच कर रही है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि, सभी ऑपरेशन नेवी और FAA के कड़े सुरक्षा मानकों का पालन करें.'
ये भी पढ़ें:-VIDEO: 11 लाख की नौकरी वाली महिला ढूंढ रही है...1 करोड़ कमाने वाला दूल्हा, मैचमेकर ने दिखाया बाहर का रास्ता
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं