विज्ञापन
This Article is From Jul 26, 2019

पुलिस से लाखों रुपये उड़ा ले गया ठग, बेटे को रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर किया ऐसा

उत्तर प्रदेश में वृन्दावन के बांकेबिहारी मंदिर में तैनात पर्यटन पुलिस के सिपाही से एक जालसाज ने उसके बेटे की रेलवे में नौकरी लगवाने के नाम पर दो लाख 86 हजार रुपए ठग लिए.

पुलिस से लाखों रुपये उड़ा ले गया ठग, बेटे को रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर किया ऐसा
नौकरी लगवाने के नाम पर पर्यटन पुलिस के सिपाही से 2.86 लाख रुपए की ठगी

उत्तर प्रदेश में वृन्दावन के बांकेबिहारी मंदिर में तैनात पर्यटन पुलिस के सिपाही से एक जालसाज ने उसके बेटे की रेलवे में नौकरी लगवाने के नाम पर दो लाख 86 हजार रुपए ठग लिए. थाना प्रभारी संजीव कुमार दुबे ने बताया कि मध्यप्रदेश के रीवा जिले के गांव चिल्ला निवासी एक व्यक्ति ने पर्यटन पुलिस में सेवारत बच्चू सिंह से दावा किया था कि उसके केंद्र सरकार और लखनऊ में अधिकारियों से अच्छे संबंध हैं और वह उसके 12वीं कक्षा पास लड़के राकेश की रेलवे में नौकरी लगवा देगा.

टिंडर ने Gay यूजर्स के लिए लॉन्च किया नया सेफ्टी फीचर, नाम दिया 'ट्रैवलर अलर्ट'

 
उन्होंने बताया कि आरोपी ने नौकरी लगने से पहले तीन लाख रुपए और नौकरी का कॉल लेटर आने के बाद दो लाख रुपए देने को कहा। इसके बाद बच्चू सिंह ने 19 सितंबर 2018 को उधार लेकर आरोपी को दो लाख रुपए दे दिए.

शादी के दिन हाथों में मेहंदी लगाकर परिवार से बोली लड़की- 'नहीं करनी मुझे अभी शादी...' और फिर

उसने बाद में उसके बैंक खाते में पहले 50 हजार रुपए , फिर दो किश्तों में 24 हजार और 12 हजार रुपए हस्तांतरित किए, लेकिन जब कोई नौकरी नहीं लगी तो बच्चू ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी राजवीर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है.

(इनपुट-भाषा)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
UP, Mathura, Banke Bihari Temple
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com