विज्ञापन

Video: यूपी में बेटे की सरकारी नौकरी लगते ही पिता ने दिखाई राजाओं वाली शान, हाथी पर बैठाकर निकाला जुलूस

Viral Video: यूपी के बस्ती जिले में बेटे के अफसर बनने की खुशी में पिता ने ऐसा शाही जश्न मनाया कि पूरा इलाका देखता रह गया.

Video: यूपी में बेटे की सरकारी नौकरी लगते ही पिता ने दिखाई राजाओं वाली शान, हाथी पर बैठाकर निकाला जुलूस
बस्ती में अनोखा जश्न: ग्राम पंचायत अधिकारी बना बेटा, तो पिता ने हाथी पर बैठाकर किया जोरदार स्वागत
NDTV Reporter

UP News: जब बेटा पढ़-लिख कर कामयाब हो जाए तो पिता को कितनी खुशी होती है, इसका अंदाजा आप उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले से शुक्रवार को आई इस खबर से लगा सकते हैं. यहां हरैया थाना क्षेत्र के केशवपुर गांव में रहने वाले अवनीश पाण्डेय का चयन ग्राम पंचायत अधिकारी के पद पर हुआ है. जैसे ही यह जानकारी अवनीश के पिता महेंद्र कुमार पाण्डेय को लगी, उन्होंने बेटे का शानदार स्वागत करने की ठान ली. उन्होंने संसारीपुर चौराहे पर गाजे-बाजे के साथ समारोह आयोजित किया और अपने बेटे को हाथी पर बैठाकर पूरे गांव का राउंड लगवाकर खुशी जाहिर की.

हाथी पर बैठते ही चेहरे पर आई मुस्कान

यह पूरा वाक्या गांव के लोगों ने अपने-अपने फोन में कैद कर लिया और फिर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया. अब यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और स्थानीय लोगों के साथ-साथ अनजान लोग भी अवनीश और उनके परिवार को बधाइयां दे रहे हैं. वीडियो में अवनीश लाल-पीले रंग से सजे हाथी की पीठ पर शर्ट-पैंट पहनकर गले में माला डाले बैठे नजर आ रहे हैं. अपने चेहरे पर बड़ी से मुस्कान साफ नजर आ रही है.

यहां CLICK करके देखें वीडियो

नजारा देखने के लिए जुटी लोगों की भीड़

हाथी को चौराहे से लेकर घर तक ले जाया जाता है. इस दौरान स्थानीय लोग बढ़ चढ़ कर इसमें भाग लेते हैं. इस नजारे को देखने के लिए जमा हुए लोगों की भीड़ वीडियो में साफ देखी जा सकती है. गाजे-बाजे के साथ कुछ महिलाएं भी हाथी के साथ-साथ डांस करते हुए चलती नजर आ रही हैं. इस दौरान परिवार के सदस्य हाथी की आरती उतारते और उसे खाना खिलाते हुए भी नजर आ रहे हैं.

ये भी पढ़ें:- चीन के ह्यूमनाइड रोबोट ने इंसान के साथ की बॉक्सिंग, पर एक सिंपल टास्क में हो गया फेल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Basti News, Elephant Ride, Viral Video, Government Job, UP
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com