विज्ञापन

चीन के ह्यूमनाइड रोबोट ने इंसान के साथ की बॉक्सिंग, पर एक सिंपल टास्क में हो गया फेल

चीन में हुई 2026 वर्ल्ड रोबोट कॉन्फ़्रेंस में ह्यूमनॉइड रोबोट आकर्षण का केंद्र रहे. सबसे ज्यादा ध्यान उस एक रोबोट ने खींचा जो रिंग के बीचों-बीच एक आम इंसान के साथ बॉक्सिंग कर रहा था.

चीन के ह्यूमनाइड रोबोट ने इंसान के साथ की बॉक्सिंग, पर एक सिंपल टास्क में हो गया फेल
चीन में ह्यूमनाइड रोबोट ने मुक्केबाजी में दिखाया दम, पर शर्ट मोड़ने के काम में हो गया फेल.

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स ह्यूमनाइड रोबोट के साथ बॉक्सिंग (Humanoid Robot Boxing) करता नजर आ रहा है. ये बॉक्सिंग मैच चीन (China) की राजधानी बीजिंग (Beijing) में चल रहे 2026 वर्ल्ड रोबोट कॉन्फ्रेंस (2026 World Robot Conference) में देखने को मिला है, जिसने पूरी दुनिया को हैरान कर दिया है. कमाल की बात यह है कि ये एडवांस रोबोट सिर्फ मुक्केबाजी ही नहीं, बल्कि डांस (Dance) करने और इंसानों को टेबल टेनिस (Table Tennis) में टक्कर देने में भी माहिर हो चुके हैं.

इन रोबोट का किस कंपनी ने बनाया?

पांच दिनों तक चलने वाले इस इवेंट में करीब 3000 रोबोटिक प्रोडक्ट्स पेश किए जा रहे हैं. चीन की दिग्गज रोबोटिक्स कंपनी यूनिट्री (Unitree) और यूबीटेक (UBTECH) अब इन मशीनों को सिर्फ नुमाइश तक सीमित नहीं रखना चाहतीं. उनका लक्ष्य इन्हें सीधे फैक्ट्रियों की प्रोडक्शन लाइन और आम लोगों के घरों तक पहुंचाना है, ताकि ये इंसानों की रोजमर्रा की जिंदगी का अहम हिस्सा बन सकें.

बाजार में इन रोबोट की क्या कीमत है?

इन मशीनों को सिर्फ भारी काम या मनोरंजन के लिए नहीं बनाया गया है. यूबीटेक कंपनी ने ऐसे रोबोट भी बाजार में उतारे हैं जो इंसानों का इमोशनल सहारा बन सकते हैं. कंपनी के डिप्टी प्रेसिडेंट जिओ जिचाओ के मुताबिक, ये इंसानों की तरह चेहरे के भाव बदलने, बातचीत करने और हाथ-गर्दन हिलाने में पूरी तरह सक्षम हैं. यह रोबोट बिक्री के लिए उपलब्ध है, लेकिन इसे खरीदने के लिए आपकी जेब में करीब 1,68,000 युआन (लगभग 23.92 लाख रुपये) होने चाहिए.

एक शर्ट फोल्ड नहीं कर पाया रोबोट

हालांकि जीबी न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, इन रोबोट्स को अभी घर के आसान कामों को करने में काफी मुश्किल हो रही है. एग्जीबिशन में एक बूथ पर ऐसा ही वाकया हुआ था, जहां एक रोबोट को एक शर्ट मोड़ने का काम दिया गया. लेकिन कई मिनटों की लंबी मशक्कत के बाद भी मशीन इस बेहद आसान से इंसानी काम को पूरा करने में बुरी तरह फेल रही.

चीन की इस तरक्की से डरा अमेरिका!

बताते चलें कि चीन का यह इवेंट ऐसे वक्त में हो रहा है, जब अमेरिका उसके रोबोटिक्स सेक्टर को लेकर अलर्ट मोड में है. साइबर सुरक्षा और राष्ट्रीय खतरों का हवाला देते हुए अमेरिकी फेडरल कम्युनिकेशंस कमीशन (FCC) ने हाल ही में विदेशी ह्यूमनाइड रोबोट और रोबोट डॉग्स के आयात पर कड़ा बैन लगा दिया है. शायद यही वजह है कि 'वर्ल्ड' रोबोट कॉन्फ्रेंस नाम होने के बावजूद इस इवेंट में अंतरराष्ट्रीय कंपनियों की मौजूदगी न के बराबर रही.

ये भी पढ़ें:- रूस की 'वांटेड लिस्ट' में टेलर स्विफ्ट का एक्स-बॉयफ्रेंड कॉनर कैनेडी, पहचान छिपाकर लड़ी थी यूक्रेन की जंग

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
HUmanoid RoBOt, China, 2026 World Robot Conference, Beijing, Robot Boxing
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com