विज्ञापन
This Article is From Sep 01, 2020

बाइक पर जा रहा था पुलिसवाला, गुस्से में भैंस ने कर दिया Attack, सड़क पर ऐसे खदेड़ा सींग से... देखें Video

UP के संभल (Sambhal) में एक भैंस ने पुलिसकर्मी पर हमला (Buffalo Attacked A Police Officer) कर दिया. पुलिसकर्मी बाइक पर जा रहा था, तभी भैंस ने सींग मारकर बाइक को गिराया और फिर उसे सींग से ही खदेड़ दिया. वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है.

बाइक पर जा रहा था पुलिसवाला, गुस्से में भैंस ने कर दिया Attack, सड़क पर ऐसे खदेड़ा सींग से... देखें Video
बाइक पर जा रहे पुलिसवाले पर गुस्सैल भैंस ने किया अटैक, ऐसे घसीटा जमीन पर... देखें Video

उत्तर प्रदेश (UP) के संभल (Sambhal) में ऐसी घटना हुई, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया. एक गुस्सैल भैंस ने पुलिसकर्मी पर हमला (Buffalo Attacked A Police Officer) कर दिया. पुलिसकर्मी बाइक पर जा रहा था, तभी भैंस ने सींग मारकर बाइक को गिराया और फिर उसे सींग से ही खदेड़ दिया. सोशल मीडिया (Social Media) पर यह वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है. पुलिसकर्मी को ज्यादा चौटें नहीं आई हैं. खैरियत रही कि वहां मौजूद लोगों ने भैंस पर पानी डालकर उसके भगा दिया, जिससे पुलिसकर्मी की जान बच गई. 

वीडियो में देखा जा सकता है कि पुलिसकर्मी बाइक से निकल रहा होता है. तभी भैंस हमला कर देती है. वो बाइक को जोर से टक्कर मारती है और दरोगा को गिरा देती है. उसका गुस्सा यहां भी शांत नहीं होता.

फिर वो पुलिसकर्मी को सड़क पर घसीट देती है. वो सींग से पुलिसकर्मी को दूर तक खदेड़ देती है. वहां मौजूद लोग, भैंस का ध्यान भटकाने की कोशिश करते हैं. वो उस पर पानी डालते हैं. जिससे वो भाग निकलती है.

देखें Video:

इस वीडियो को कई सोशल मीडिया पर प्लेटफॉर्म पर शेयर किया जा रहा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, लोगों ने भैंस पर पानी डाला और लाठियां मारी. जिससे भैंस वहां से भाग निकली. फिर लोगों ने पुलिसकर्मी को अस्पताल पहुंचाया. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
UP, Sambhal, Buffalo Attack, Viral Video, Buffalo Attacked Police Officer
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com