विज्ञापन

'तुस्सी ना जाओ'...किरायेदार को रोकने के लिए मकान मालिक ने भेजा ऐसा मैसेज, इंटरनेट पर वायरल हुई पोस्ट

बेंगलुरु से एक ऐसी पोस्ट वायरल हो रही है, जिसने सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत लिया है. ये पोस्ट कृतिका कुमारी नाम की एक महिला ने एक्स पर शेयर की है.

'तुस्सी ना जाओ'...किरायेदार को रोकने के लिए मकान मालिक ने भेजा ऐसा मैसेज, इंटरनेट पर वायरल हुई पोस्ट
किरायेदार को रोकने के लिए मकान मालिक ने अपनाया बॉलीवुड अंदाज, वायरल हुआ प्यारा मैसेज
(P.C- Pexels)

आमतौर पर मकान मालिक और किरायेदार के बीच लड़ाई या विवाद की खबरें सामने आती रहती हैं. हालांकि, इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसी पोस्ट वायरल हो रही है, जिसने लाखों लोगों का दिल जीत लिया है. ये पोस्ट कृतिका कुमारी नाम की एक महिला ने शेयर की है. आइए जानते हैं पूरे मामले के बारे में- 

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, बेंगलुरु में रहने वाली सॉफ्टवेयर डेवलपर कृतिका कुमारी ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर एक पोस्ट शेयर की है. अपनी इस पोस्ट में उन्होंने बताया कि वे किराए के मकान में रहती हैं और जुलाई के आखिर तक फ्लैट खाली करने वाली थीं. हालांकि, उन्हें नया घर नहीं मिल पाया, इसलिए उन्होंने अपने मकान मालिक को मैसेज कर सितंबर तक घर में रहने की बात कही. 

मकान मालिक का जवाब हुआ वायरल

कृतिका को उम्मीद थी कि मकान मालिक शायद मना कर देंगे या फिर किराया बढ़ाने की बात करेंगे. लेकिन इसके बजाय उन्हें एक बेहद प्यारा जवाब मिला. मकान मालिक ने बेहद प्यारे अंदाज में कहा, 'तुस्सी ना जाओ. मैं तो चाहता हूं आप अच्छे से लॉन्ग टर्म रूको.' कृतिका ने इसी मैसेज का स्क्रीनशॉट शेयर किया है, जो अब खूब वायरल हो रहा है. 

यहां देखें पोस्ट 

इस पोस्ट पर अब तक हजारों लोगों की प्रतिक्रिया आ चुकी है. नेटिजन्स मकान मालिक की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं. एक यूजर ने पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, 'इतने प्यारे मकान मालिक आपको दोबारा नहीं मिलेंगे, मत जाइए.' वहीं दूसरे यूजर ने कहा, 'आप सच में बहुत लकी हैं.'

बहरहाल, आज के समय में जहां मकान मालिक और किरायेदार के बीच तनाव की खबरें अक्सर सामने आती हैं, वहीं ये पोस्ट लोगों को खूब पसंद आ रही है. सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि अगर हर मकान मालिक इस तरह का स्वभाव अपना लें, तो लोगों को अपने घर से दूर रहने पर शायद थोड़ा कम दुख महसूस होगा. 

(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)

यह भी पढ़ें- 'मुझे लगा कोई मजाक कर रहा है'...13 हजार की शॉपिंग ने बदल दी किस्मत, भारतीय महिला ने दुबई में जीता अपना घर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Viral
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com