विज्ञापन
This Article is From Nov 29, 2017

सोशल मीडिया पर उड़ी पाक क्रिकेटर उमर अकमल की मौत की खबर, जानिए क्या है सच्चाई

सोशल मीडिया पर उनकी झूठी खबर वायरल हुई कि उमर अकमल की लाहौर में मौत हो गई. जिसके बाद उन्हें RIP लिखने लगे. जिसके बाद पूरी दुनिया में ये खबर वायरल हो गई. एक फोटो भी वायरल हो रही है जिसमें उमर अकमल जैसा ही कोई शख्स अस्पताल में पड़ा हुआ है.

सोशल मीडिया पर उड़ी पाक क्रिकेटर उमर अकमल की मौत की खबर, जानिए क्या है सच्चाई
सोशल मीडिया पर उनकी झूठी खबर वायरल हुई कि उमर अकमल की लाहौर में मौत हो गई.
  • सोशल मीडिया पर वायरल हुई उमर अकमल की मौत की झूठी खबर.
  • पाक क्रिकेटर उमर अकमल ने खुद ट्वीट कर बताया फेक.
  • उन्होंने कहा- 'अलहमदुल्लाह, मैं लाहौर में पूरी तरह सुरक्षित हूं.'
नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर खबरें आती हैं और वायरल हो जाती हैं. चाहे वो सच हो या फेक. लोग सच मान बैठते हैं और झूठी खबर सच्ची बताकर पेश करते हैं. ठीक वैसा ही हुआ उमर अकमल के साथ, सोशल मीडिया पर उनकी झूठी खबर वायरल हुई कि उमर अकमल की लाहौर में मौत हो गई. जिसके बाद उन्हें RIP लिखने लगे. जिसके बाद पूरी दुनिया में ये खबर वायरल हो गई. एक फोटो भी वायरल हो रही है जिसमें उमर अकमल जैसा ही कोई शख्स अस्पताल में पड़ा हुआ है.

पढ़ें- दीपावली के द‍िन अंतर‍िक्ष से ली गई भारत की फोटो फिर से निकली Fake

वायरल होते ट्वीट
 


उमर अकमल ने खुद बताई ये खबर झूठी
उमर अकमल ने जैसे ही ये खबर सुनी तो उन्होंने सोशल मीडिया पर ट्वीट और वीडियो पोस्ट कर बताया कि ये खबर झूठी है और वो बिलकुल सुरक्षित हैं. उमर ने ट्वीट करते हुए लिखा: 'अलहमदुल्लाह, मैं लाहौर में पूरी तरह सुरक्षित हूं, सोशल मीडिया पर वायरल खबर गलत है. और इंशाअल्लाह मैं नेशनल टी20 कप के सेमीफाइनल में खेलूंगा.' 

पढ़ें- डोनाल्‍ड ट्रंप ने उड़ाया मीडिया का मजाक, कहा - ‘फेक न्यूज ट्रॉफी’ के लिए प्रतिस्पर्धा करें
 
जैसे ही उमर ने ये खबर बताई ने फैन्स ने रिट्वीट करना शुरू कर दिया. ताकी ये झूठी खबर और न फैले. उमर अकमल ने अपना आखिरी वनडे मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 26 जनवरी 2017 को खेला था. फिलहाल वो टीम से बाहर चल रहे हैं लेकिन टीम में वापसी के लिए कड़ी महनत कर रहे हैं.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Umar Akmal, Umar Akmal Death, Viral News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com