Singapore Airlines First Class: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ट्रैवल इंफ्लुएंसर की काफी चर्चा हो रही है, जिसने सिर्फ वीडियो और रील बनाने के लिए 14,000 डॉलर यानी करीब 12 लाख रुपये खर्च कर दिए. यह रकम उसने Singapore Airlines First Class Suite की टिकट खरीदने में लगाई. कनाडा में जन्मे और दुबई में रहने वाले एंटोइन (जो यूट्यूब पर @LoungeGuru नाम से मशहूर हैं) ने यह महंगी टिकट बिना किसी माइल्स या रिवॉर्ड पॉइंट्स के खरीदी. न्यूयॉर्क पोस्ट और न्यूजवीक जैसी रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह उनके जीवन की अब तक की सबसे महंगी फ्लाइट थी.
ये भी पढ़ें:-गरीबी से जंग, वायरल वीडियो से मिली पहचान, हर रील में चाय संग हंसने वाला लड़का आखिर है कौन?

कैसी थी लग्जरी सुइट (Singapore Airlines first class suite review)
Singapore Airlines A380 First Class Suite करीब 50 से ज्यादा स्क्वायर फीट की निजी जगह देती है. इसमें स्लाइडिंग डोर, असली बिस्तर, बड़े टचस्क्रीन, प्राइवेट स्टोरेज और एडवांस सीट कंट्रोल शामिल हैं. एंटोइन ने इसे 38 हजार फीट पर फाइव स्टार स्पा जैसा अनुभव बताया. उन्हें प्रीमियम पजामा, लग्जरी स्किनकेयर किट और Bang and Olufsen हेडफोन दिए गए. खाने में कैवियार और महंगी डिशेज के साथ क्रिस्टल शैम्पेन भी परोसी गई. इस वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर Travel influencer viral video, luxury flight experience, Singapore Airlines first class जैसे कीवर्ड ट्रेंड करने लगे.
ये भी पढ़ें:-पति से छिपाकर रखे थे नोट, सालों बाद निकाले तो उड़ गए होश...महिला का Video Viral
क्यों हो रही है चर्चा (influencer spends 14000 first class)
जहां कुछ लोग इसे लग्जरी ट्रैवल का नया बेंचमार्क बता रहे हैं, वहीं कई यूजर्स इसे दिखावा कहकर ट्रोल कर रहे हैं. कुछ का कहना है कि सिर्फ व्यूज के लिए इतना पैसा खर्च करना समझ से परे है. दिलचस्प बात यह है कि 2025 में Skytrax ने Singapore Airlines को Worlds Best Cabin Crew और Best First Class का अवॉर्ड दिया था. यही वजह है कि यह एयरलाइन लग्जरी ट्रैवल लवर्स के बीच खास पहचान रखती है. यह खबर दिखाती है कि सोशल मीडिया की दुनिया में व्यूज और ब्रांड वैल्यू के लिए लोग कितनी बड़ी रकम दांव पर लगा रहे हैं. सवाल अब भी बाकी है, क्या यह निवेश है या सिर्फ नुमाइश?
ये भी पढ़ें:-आनंद विहार टर्मिनल पर टिकट का बखेड़ा, महिला ने कैमरा ऑन किया और चली गई क्लर्क की कुर्सी
Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं