विज्ञापन

आनंद विहार टर्मिनल पर टिकट का बखेड़ा, महिला ने कैमरा ऑन किया और चली गई क्लर्क की कुर्सी

स्टेशन की भीड़, टिकट खिड़की पर अफरा-तफरी और फिर अचानक मोबाइल कैमरा ऑन...एक महिला की आवाज ने ऐसा असर डाला कि पूरा सिस्टम हरकत में आ गया. जानें आखिर ऐसा क्या हुआ था आनंद विहार टर्मिनल पर?

आनंद विहार टर्मिनल पर टिकट का बखेड़ा, महिला ने कैमरा ऑन किया और चली गई क्लर्क की कुर्सी
आनंद विहार टर्मनिल पर टिकट का बखेड़ा, महिला ने टिकट क्लर्क पर लगाया 'स्कैम' का इल्जाम

Anand Vihar Terminal Viral Video:  दिल्ली के आनंद विहार टर्मिनल पर हुआ एक वाकया इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. एक महिला ने टिकट काउंटर पर मौजूद बुकिंग क्लर्क पर स्कैम का इल्जाम लगाया और वहीं खड़े होकर वीडियो बनाना शुरू कर दिया. वीडियो में महिला का दावा है कि उसने 1000 रुपये दिए थे, लेकिन क्लर्क ने 200 रुपये काटकर 800 वापस किए और टिकट भी नहीं दिया.

ये भी पढ़ें:-70 साल के 'चचा' और 22 साल की दुल्हन...रावलपिंडी की इस शादी ने इंटरनेट पर मचाया बवाल

महिला का इल्जाम और वायरल वीडियो (Woman's Allegation and Viral Video)

वीडियो में महिला खुद को बिहार की मजदूर बताती है और कहती है कि वह अकेली थी, इसलिए उसे कमजोर समझकर पैसे काट लिए गए. उसने यह भी कहा कि उसने 112 पर कॉल किया, लेकिन तुरंत मदद नहीं मिली.

Latest and Breaking News on NDTV

यह वीडियो जैसे ही X और दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पहुंचा, लोगों ने रेलवे को टैग कर कार्रवाई की मांग शुरू कर दी. Anand Vihar Terminal Viral Video, ticket clerk scam, railway ticket counter fraud जैसे कीवर्ड ट्रेंड करने लगे.

DRM Delhi का एक्शन (Action by DRM Delhi)

उत्तर रेलवे के दिल्ली डिवीजन ने मामले को गंभीरता से लिया. DRM Delhi ने आधिकारिक हैंडल से जवाब देते हुए बताया कि बुकिंग क्लर्क की पहचान कर उसे तुरंत सस्पेंड कर दिया गया है और अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू कर दी गई है. इस कदम के बाद कई यूजर्स ने रेलवे की फुर्ती की तारीफ की, जबकि कुछ लोगों ने कहा कि ऐसे मामलों में सख्त निगरानी जरूरी है.

ये भी पढ़ें:-पति से छिपाकर रखे थे नोट, सालों बाद निकाले तो उड़ गए होश...महिला का Video Viral

Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Anand Vihar Terminal Viral Video, Anand Vihar Railway Station News, Ticket Clerk Scam, Anand Vihar Terminal Par Mahila Ke Sath Scam, Anand Vihar Terminal Video, Woman Claims Of Fraud By Clerk On ANVT Station, DRM Delhi Action
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com