दुनिया में कई लोग एडवेंचर का लुत्फ उठाने को हरदम तैयार रहते हैं. कुछ अलग करने के चक्कर में ही कई लोग तो ऐसा कुछ कर जाते हैं, जिसे देखते ही हर कोई दांतों तले उंगली दबाने पर मजबूर हो जाता है. अगर आप भी इसी किस्म के एडवेंचर का शौक रखते हैं तो यकीनन कुछ तूफानी करने करने का मूड तो आपका भी होता ही होगा. मगर कई लोग एडवेंचर की धुन में ऐसा कुछ कर जाते हैं, जिसे देख लोग सिर पकड़ लेते हैं.
इन दिनों सोशल मीडिया पर एक बड़ा ही अजीब वीडियो जमकर सुर्खियां बटोर रहा है. इस वीडियो को देखने के बाद यकीनन आप भी हैरत में पड़ जाएंगे. दरअसल ये वीडियो किसी जंगल सफारी का है. ये बात हम बखूबी जानते हैं कि सफारी करते वक्त लोगों को साफ हिदायत दी जाती है कि वो जानवरों से उचित दूरी बनाकर रखें. लेकिन कुछ लोग भला कहां मानते हैं, उनके सिर पर एडवेंचर का जुनून जो सवार रहता है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
सफारी के दौरान कुछ नियमों पालन करना जरूरी होता है, क्योंकि जरा सी लापरवाही से इंसान की जान जा सकती है. जैसे- जंगली जीवों को कुछ खाने पीने को नहीं देना होता है. साथ ही उनसे तय दूरी बनाकर रखनी चाहिए और उन्हें उकसाना भी नहीं चाहिए. लेकिन जब कुछ लोग जरूरत से ज्यादा ही होशियार बनते हैं, तो जंगली जीव उन्हें सबक सिखाने से भी नहीं चूकते.
यहां देखिए वीडियो-
ऐसा ही कुछ वीडियो में दिख रहे शख्स के साथ भी घटा. अब इसी घटना का वीडियो इंटरनेट की दुनिया में जमकर शेयर किया जा रहा है. वीडियो में साफ दिख रहा है कि टूरिस्ट कार की खिड़की खोलकर जंगली शेर को छूने और पुचकारने की कोशिश करता है. लेकिन तभी शेर टूरिस्ट की ओर लपकते हुए ऐसे दहाड़ता है कि कार में बैठा शख्स घबराकर झट से कार की खिड़की बंद कर देता है.
आपको बता दें कि कि ये वीडियो तंजानिया (Tanzania) के सेरेनगेटी नेशनल पार्क (Serengeti National Park) में फिल्माया गया है. सोशल मीडिया पर इस क्लिप को यूट्यूब चैनल Maasai Sightings ने शेयर किया है. क्लिप को लेख लिखे जाने तक चार लाख से अधिक व्यूज और सात सौ से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं. इसके अलावा कई लोगों ने सोशल मीडिया पर इस वीडियो को शेयर भी किया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं