विज्ञापन
This Article is From Mar 22, 2022

बिल्ली की जान बचाने के लिए चाचा ने कुर्सी का सहारा दिया, लोगों ने कहा- आप बेहतरीन इंसान हैं

यूं तो सोशल मीडिया पर कई वीडियोज़ ऐसे होते हैं, जिसे देखने के बाद हमें हंसी आती है और हम खुश हो जाते हैं. आज भी एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसे देखने के बाद आपका दिल भर जाएगा. आपलोगों लगेगा कि वाकई में इस धरती पर ऐसा भी कोई इंसान रहता है,

बिल्ली की जान बचाने के लिए चाचा ने कुर्सी का सहारा दिया, लोगों ने कहा- आप बेहतरीन इंसान हैं

यूं तो सोशल मीडिया (Social Media) पर कई वीडियोज़ (Viral Videos) ऐसे होते हैं, जिसे देखने के बाद हमें हंसी आती है और हम खुश हो जाते हैं. आज भी एक वीडियो वायरल (Trending Videos) हुआ है, जिसे देखने के बाद आपका दिल भर जाएगा. आपलोगों लगेगा कि वाकई में इस धरती पर ऐसा भी कोई इंसान रहता है, जिसे जानवरों से भी प्यार है. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बिल्ली छत पर फंस जाती है, उसे उतरने में दिक्कत होती है. तभी एक बुजुर्ग शख्स आते हैं और बिल्ली को कुर्सी की मदद से उतारने की कोशिश करते हैं. वीडियो देखने के बाद सोशल मीडिया यूज़र्स काफी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

देखें वायरल वीडियो

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बिल्ली छत पर चली जाती है, वो उतरने से डर रही होती है. तभी एक चाचा आते हैं और बिल्ली मौसी को कुर्सी के सहारे उतारते हैं. ये वीडियो दिल को छू लेने वाला होता है. सोशल मीडिया पर इस वीडियो को बहुत ही ज़्यादा पसंद किया जा रहा है.

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि बिल्ली बहुत ही प्यार से उतर रही होती है. इस वीडियो को सोशल मीडिया पर Profilecure नाम के ट्विटर हैंडल ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है. इस वीडियो को 4 लाख 77 हज़ार से ज़्यादा लोगों ने देखा है. वहीं इस वीडियो पर कई लोगों के कमेंट्स भी देखने को मिल रहे हैं.

आश्रम अंडरपास ट्रायल बेस पर खुला, 410 मीटर लंबा है अंडरपास

लेखक के बारे में
img
बिक्रम कुमार सिंह
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Cat Viral Video, Trending Video, Animal Video, Animal Interesting Video, Fact Based News, Ajab Gajab News, Offbeat News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com