विज्ञापन
This Article is From Sep 27, 2023

प्लेन का टायर बदलने के लिए हवा में ही महिला ने दूसरे प्लेन में कूदा, 1923 का वीडियो हो रहा है वायरल

वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे महिला ने बहुत ही बहादुरी से प्लेन के टायर को बदल दिया है. इस दौरान महिला की जान भी जा सकती थी, मगर बिना परवाह किए महिला ने प्लेन का टायर बदलकर क्रैश होने से बचा लिया.

प्लेन का टायर बदलने के लिए हवा में ही महिला ने दूसरे प्लेन में कूदा, 1923 का वीडियो हो रहा है वायरल

यूं तो सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल होते रहते हैं, मगर आज एक 1923 का पुराना वीडियो वायरल हो रहा है. इश वीडियो में देखा जा सकता है कि एक प्लेन का टायर धरती पर गिर गया था. ऐसे में लैंडिंग के लिए दूसरे टायर का होना बहुत जरूरी था. टायर बदलने के लिए एक महिला ने दूसरे प्लेन की मदद से हवा में ही प्लेन पर कूद गई और टायर बदल कर आसानी से धरती पर लैंड हो गई. सोशल मीडिया पर यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. एनडीटीवी इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है. सोशल मीडिया पर यह वीडियो इसी दावे के साथ शेयर किया जा रहा है.

देखें वीडियो

वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे महिला ने बहुत ही बहादुरी से प्लेन के टायर को बदल दिया है. इस दौरान महिला की जान भी जा सकती थी, मगर बिना परवाह किए महिला ने प्लेन का टायर बदलकर क्रैश होने से बचा लिया.

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस वीडियो को शेयर किया गया है. इस वीडियो को @HowThingsWork_ नाम के एक्स यूज़र ने शेयर किया है. 1 मिनट 58 सेकंड का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. इस वीडियो को 10 लाख से ज़्यादा व्यूज़ मिल चुके हैं. वहीं इस वीडियो पर कई लोगों के कमेंट्स देखने को मिल रहे हैं. एक यूज़र ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है- वाकई में ये महिला बहुत ही बहादुर है. वहीं एक अन्य यूज़र ने कमेंट करते हुए लिखा है- इतना खतरनाक स्टंट तो कहीं नहीं देखा है मैंने.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Social Media Viral Video, Plane Viral Video, A Real Life Hero, Amazing Viral Video, Trending Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com