VIRAL VIDEO : नवरात्रि बीतते ही सोशल मीडिया पर डांडिया आउटफिट्स को वापस (Return) करने का एक चौंकाने वाला ट्रेंड सामने आया है. एक वायरल वीडियो के मुताबिक, कई लड़कियों ने त्योहार के लिए ऑनलाइन महंगे लहंगे-चोली मंगवाए, उन्हें पहना, तस्वीरें खिंचवाईं और काम खत्म होते ही वापस लौटा दिया. इस चालाकी के कारण डिलीवरी हब में रिटर्न पार्सल के ढेर लग गए हैं और डिलीवरी बॉय बेहद परेशान हैं.
डिलीवरी हब में लगा पार्सल का ढेर
वायरल वीडियो की शुरुआत एक डिलीवरी गोदाम से होती है, जहां पार्सल का अंबार लगा हुआ है. वीडियो बनाने वाला शख्स दावा करता है कि यह पूरा ढेर उन्हीं डांडिया ड्रेसेस का है, जिन्हें इस्तेमाल करके वापस किया जा रहा है. जब वह वहां काम कर रहे डिलीवरी एजेंटों से हंसी-मजाक में पूछता है कि उनके पास आज कितने रिटर्न पार्सल हैं, तो कोई कहता है 20, तो कोई सीधे 45 पैकेट हाथ में थमा देता है.
डांडिया खत्म Parcel Return शुरू...!!? सुनिये डिलीवरी बॉय की जुबानी किसी के पास 30 किसी के पास 40 किसी के पास 50 रिटर्न ऑर्डर है==== आजकल युवाओं को क्या हो गया है डांडिया खेलने के लिए ऑनलाइन ऑर्डर से ड्रेस, दुपट्टा, डांडिया Etc बहुत कुछ सामान मंगवाया!!! अब डांडिया खत्म सामान वापस...!!???
— Nikky Choudhary (@saharawatnikky0) October 16, 2026
क्या यह चालाकी सही है?
इंटरनेट पर इस बात को लेकर बहस छिड़ गई है कि एक बार कपड़े पहनकर उन्हें लौटा देना नैतिक रूप से कितना सही है. भारत में वैसे भी लगभग 17.6% ई-कॉमर्स ऑर्डर वापस कर दिए जाते हैं. लेकिन इस तरह की 'जुगाड़ू' वापसी से छोटे दुकानदारों और ऑनलाइन सेलर्स की कमर टूट जाती है. उन्हें दोतरफा शिपिंग और कपड़ों की ड्राई क्लीनिंग का फालतू खर्च उठाना पड़ता है, जिससे उन्हें भारी नुकसान होता है.
यह भी पढ़ें | 40 साल के 'बुजुर्ग' ने ट्रेन में मांगी लोअर सीट, लड़की ने किया इनकार; बोली- 500 रुपए दे दो और बैठ जाओ
कंपनियां भी नहीं हैं कम सतर्क
अगर आप सोच रहे हैं कि यह चालाकी हमेशा काम कर जाएगी, तो ऐसा नहीं है. हालांकि Amazon और Flipkart जैसी बड़ी साइट्स सात दिनों की रिटर्न पॉलिसी देती हैं, लेकिन नियम साफ कहते हैं कि पहना हुआ या बिना टैग का कपड़ा वापस नहीं लिया जाएगा. आजकल कंपनियां रिटर्न मिलने पर कड़ी जांच (Quality Check) करती हैं. अगर जरा सी भी गंध, दाग या इस्तेमाल के निशान मिले, तो आपका रिफंड सीधे ब्लॉक कर दिया जाएगा.
यह भी पढ़ें | मुंबई-पुणे वंदे भारत एक्सप्रेस में जैसे ही घुसा नीदरलैंड का यूटयूबर, बोला- 'ये फीचर सबसे ज्यादा मजेदार है'
यह भी पढ़ें | पाकिस्तान की सबसे लग्जरी ट्रेन में कदम रखते ही इंडियन यूट्यूबर हैरान, बोला- 'इसने तो हद कर दी'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं