महिला की प्लास्टिक सर्जरी कई चरणों में होगी
- मलैनिया ट्रंप की तरह दिखना चाहती यह महिला
- 8 चरणों में होगी प्लास्टिक सर्जरी
- ह्यूस्टन की जा रही है सर्जरी
नई दिल्ली:
दुनिया में कुछ लोग ऐसे भी हैं जिनकी चाहत हमेशा औरों से अलग होती है. अब अमेरिका की क्लॉडिया साइरा की इच्छा है कि वह राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पत्नी मलैनिया ट्रंप की तरह दिखें. इसके लिए वह ह्यूस्टन में प्लास्टिक सर्जरी कराने पहुंच गईं.
( मलैनिया ट्रंप का फाइल फोटो)
हद तो तब हो गई जब प्लास्टिक सर्जन ने इसके लिए हामी भी भर दी और इसके लिए जरूरी प्रक्रिया शुरू कर दी. साइरा कहना था कि वह देश की प्रथम महिला की तरह महूसस करना चाहती हैं जो वह खुद अंदर से हैं. मंगलवार को सर्जरी संबंधित कुछ प्रक्रियाओं से सैरा को गुजारा गया जिसमें पेट और होठों के आकार में परिवर्तन और कुछ इंजेक्शन लगाए गए. इस बात की जानकारी ह्यूस्टन के रहने वाले प्लास्टिक सर्जन डॉक्टर फ्रैंकलिन रोज ने दी है. क्लॉडिया सैरा की टैक्सास की रहने वाली हैं.
साइरा का कहना है ' मेरे मैलेनिया मेरे लिए एक मिसाल हैं. वह हमारी प्रथम महिला हैं. मैं उनकी तरह दिखना चाहती हूं. मैं अब उनका सबसे अच्छा दूसरा वर्जन बनने के लिए तैयार हूं.' अब देखने वाली बात यह होगी कि डॉक्टर साइरा के चेहरे में कितना परिवर्तन कर पाते हैं और इस अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप और उनकी पत्नी की क्या प्रतिक्रिया होती है.

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Melania Trump, Donad Trump, Dr. Franklin Rose., Claudia Sierra