विज्ञापन
This Article is From Jan 11, 2022

हाथी के बच्चे के साथ दौड़ रहा था ये शख्स तभी ऐसा हुआ कि इंटरनेट पर लोग हंस पड़ें

सोशल मीडिया पर रोज़ कोई न कोई वीडियो वायरल होता ही रहता है. आज भी एक वीडियो वायरल हुआ है. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स एक हाथी के बच्चे के साथ दौड़ रहा है. दौड़ने के क्रम में दोनों ख़ूब मस्ती कर रहे हैं.

हाथी के बच्चे के साथ दौड़ रहा था ये शख्स तभी ऐसा हुआ कि इंटरनेट पर लोग हंस पड़ें

सोशल मीडिया पर रोज़ कोई न कोई वीडियो वायरल होता ही रहता है. आज भी एक वीडियो वायरल हुआ है. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स एक हाथी के बच्चे के साथ दौड़ रहा है. दौड़ने के क्रम में दोनों ख़ूब मस्ती कर रहे हैं. ये वीडियो बहुत ही प्यारा लग रहा है. सोशल मीडिया पर अक्सर देखा जा सकता है कि लोग जानवरों के वीडियोज़ बेहद ज़्यादा ही पसंद करते हैं. 

वायरल वीडियो देखें

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक हाथी का बच्चा एक शख्स का दौड़ते हुए पिछा कर रहा है. दोनों एक दूसरे के साथ ख़ूब मस्ती कर रहे हैं. इन दोनों को देखकर लगता है कि ये आत्मा से परमात्मा का मिलन है. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक पल आकर दोनों रुक जाते हैं. फिर हाथी का बच्चा शख्स से प्यार करने लगता है. वीडियो दिल को छू लेने वाला है.

इस वीडियो को buitengebieden_ नाम के ट्विटर यूज़र ने शेयर किया है. अभी तक इस वीडियो पर 2 लाख से ज़्यादा व्यूज़ आ चुके हैं. वहीं इस वीडियो पर हज़ारों लोगों के कमेंट्स आ चुके हैं. एक यूज़र ने कमेंट करते हुए लिखा है- वाकई में दिल को छू लेने वाला वीडियो है. वहीं एक अन्य यूज़र ने लिखा है- दिल को मोह लेने वाला वीडियो है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Social Media, Viral Video, Animal Funny Video, Trending Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com