विज्ञापन
This Article is From May 17, 2022

नीलामी में बिकने वाला अबतक का सबसे महंगा आर्ट वर्क, कीमत जान उड़ जाएंगे होश

एंडी वारहोल की "सेल्फ पोर्ट्रेट" 18.7 मिलियन डॉलर में बिकी, जबकि विलेम डी कूनिंग की "अनटाइटल्ड" 17.8 मिलियन डॉलर में बिकी.

नीलामी में बिकने वाला अबतक का सबसे महंगा आर्ट वर्क, कीमत जान उड़ जाएंगे होश
नीलामी में बिकने वाला अबतक का सबसे महंगा आर्ट वर्क

प्रसिद्ध मैकलोवे कलेक्शन (Macklowe collection), न्यूयॉर्क के एक प्रॉपर्टी डेवलपर (New York property) और उसकी पूर्व पत्नी के बीच तलाक की लड़ाई का विषय, सोमवार को नीलामी में बेचा गया जो कि अब तक का सबसे महंगा कला संग्रह (Most Expensive Art Collection) बताया जा रहा है. एक प्रवक्ता ने एएफपी को बताया कि सोथबी ने कलेक्शन से अपनी दूसरी पेशकश 246.1 मिलियन डॉलर में बेची, जिससे चित्रों के समूह का कुल मूल्य 922.2 मिलियन डॉलर हो गया.

यह $835.1 मिलियन से ज्यादा है जो रॉकफेलर कलेक्शन 2018 में बेचा गया था, नीलामी में एक निजी कलेक्शन द्वारा बनाया गया सबसे अधिक कीमत का आर्ट वार्क. सोमवार की शाम की बिक्री के मुख्य आकर्षण में मार्क रोथको की "अनटाइटल्ड" थी, जिसने $ 48 मिलियन और गेरहार्ड रिक्टर की "सीस्टक" को $ 30.2 मिलियन में प्राप्त किया.

एंडी वारहोल की "सेल्फ पोर्ट्रेट" 18.7 मिलियन डॉलर में बिकी, जबकि विलेम डी कूनिंग की "अनटाइटल्ड" 17.8 मिलियन डॉलर में बिकी. सोथबी ने सितंबर में मैकलोवे के काम को बेचने के अधिकार लिए. इसने नवंबर में 35 टुकड़ों को $676.1 मिलियन में बेचा और शेष 30 को सोमवार को बेचा.

न्यूयॉर्क के एक न्यायाधीश ने 2018 में फैसला सुनाया कि उन्हें सभी 65 आर्ट वर्क को बेचना चाहिए और मुनाफे को विभाजित करना चाहिए.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Most Expensive Art Collection, Most Expensive, Most Expensive Art Sold At Auction, Most Expensive Art Sold
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com