राजनीतिक परिदृश्य में एक तरह चायवालों और चौकीदारों की हर कोई बात कर रहा है, वही दूसरी ओर पटना में एक भुंजावाला मतदाताओं के बीच जागरुकता पैदा करने के लिए चुपचाप काम कर रहा है और मतदाताओं से लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए उम्मीदवारों की योग्यता के आधार पर मतदान करने की अपील कर रहा है. 50 वर्षीय लालमणि दास अपनी ‘साइकिल जागरुकता यात्रा' के तहत बिहार की राजधानी में घूम घूम कर लोगों से अपील कर रहे हैं कि वे धन या किसी अन्य लालच में आकर मतदान नहीं करें. बाजार स्मृति में नाश्ता बेचने वाले दास अब केवल शाम को ही अपना ठेला लगाते हैं और सुबह लोगों को जागरुक करने का काम करते हैं.
पतलून-कमीज और निर्वाचन आयोग के प्रतीक चिह्न वाली टोपी पहने दास साइकिल से पटना की गलियों में घूमते हैं और लोगों को पर्चे बांटते हैं और इनके जरिए वे उनसे समझदारी से मतदान करने की अपील करते हैं. वह अपनी साइकिल के आगे एक बैनर लगाए रहते हैं जिसमें वह यह बताते हैं कि एक अच्छे उम्मीदवार में क्या गुण होने चाहिए जिन्हें हर मतदान को दिमाग में रखना चाहिए. इसके अलावा वह स्वयं कमीज के ऊपर एक बैनर पहनते हैं जिस पर संदेश लिखा होता है ‘नागरिकों के अधिकारों की रक्षा करें. अपने मताधिकार का प्रयोग करें.'
-
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब -
NDTV World Summit 2026 : रोहतक से लंदन तक का सफर, मां-बेटे की जोड़ी ने सुनाई संघर्ष और सफलता की कहानी -
NDTV World Summit 2026: Asian Games में कैसे जीते 2 Gold Medal? Shooter Neeru Dhanda ने बताया -
AI न नौकरी खाएगा, न इंसानों की जगह लेगा... NDTV World Summit में माइक वॉल्श ने बता दिया AI का फ्यूचर -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब
घर में मौजूद 45 सांपों से शख्स था अंजान, फिर हुआ कुछ ऐसा कि उड़ गए होश, 19 लाख बार देखा गया VIDEO
दास ने कहा, ‘‘‘मजबूत लोकतंत्र सुनिश्चित करने के लिए मतदान बहुत जरूरी है. मेरा पहला लक्ष्य अधिकाधिक लोगों तक पहुंचना है ताकि मतदान के दिन अधिक से अधिक लोग मतदान करें. मैं लोगों से यह भी कह रहा हूं कि वे मजबूत चरित्र वाले और कानून के शासन का सम्मान करने वाले उम्मीदवारों को वोट दें.'' दास ने कहा कि यदि मतदाताओं को अक्सर कानून तोड़ने वाले उम्मीदवारों के बीच चयन करना पड़ा तो उन्हें नोटा को प्राथमिकता देनी चाहिए.
शख्स ने भीड़ में जड़ा ऐसा तमाचा कि जमीन पर हुआ ढेर...और फिर कुछ ऐसा Video हो गया Viral
यह पूछे जाने पर भी ‘भुंजा' बेचकर उनकी कितनी कमाई होती है, उन्होंने कहा, ‘‘मैं औसतन 500 से 600 रुपए कमाता हूं, लेकिन अभी मैं अपनी मुहिम को अधिक समय दे रहा हूं, इसलिए मुझे नुकसान हो रहा है. मुझे इसका कोई अफसोस नहीं है.'' दास ने कहा कि उनकी पत्नी और बच्चे चाहते हैं कि वह अपनी जागरुकता मुहिम छोड़कर भुंजा बेचने का काम करें लेकिन देश के नागरिक के तौर पर वह इसे अपना कर्तव्य समझते हैं.
(इनपुट- पीटीआई भाषा)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं