विज्ञापन
This Article is From Jul 29, 2013

फ्रांस के इतिहास में दूसरी सबसे बड़ी डकैती

फ्रांस में अब तक हुई सबसे बड़ी डकैतियों में से एक रविवार को कांस के कार्लटन होटल में हुई जब एक बंदूकधारी वहां करीब चार करोड़ यूरो (5.3 करोड़ डॉलर) मूल्य के हीरे लूटकर फरार हो गया।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
लंदन: फ्रांस में अब तक हुई सबसे बड़ी डकैतियों में से एक रविवार को कांस के कार्लटन होटल में हुई जब एक बंदूकधारी वहां करीब चार करोड़ यूरो (5.3 करोड़ डॉलर) मूल्य के हीरे लूटकर फरार हो गया।

यदि रविवार को चोरी हुए हीरों की कीमत सही है तो यह फ्रांस के इतिहास में दूसरी सबसे बड़ी डकैती है। 2008 में पेरिस के हैरी विंस्टन ज्वेलरी शाप में हुई डकैती में आठ करोड़ यूरो मूल्य के हीरे, घड़ियां और अन्य सामाना चोरी हुए थे।

आरंभिक खबरों के अनुसार एक सशस्त्र मोटर साइकिल सवार ने जवाहरातों की एक प्रदर्शनी में प्रवेश कर दिनदहाड़े इस लूट को अंजाम दिया।

चोरी करने वाले व्यक्ति ने घटना को अकेले ही अंजाम दिया। इस घटना में कोई हिंसा नहीं हुई। इस बात का पता नहीं चल सका कि प्रदर्शनी में से कितने हीरे चुराए गए। प्रदर्शनी का आयोजक मास्को स्थित लेवियेव डायमंड हाउस है, जिसका मालिक इजरायल का अरबपति लेव लेवियेव है।

आलीशान कार्लटन होटल कांस में एक महत्वपूर्ण सड़क पर भूमध्यसागर के तट पर स्थित है। होटल स्थिति के कारण न केवल सुंदर समुद्री दृश्य दिखाई देता है वरन यह चोरों के लिए भागने का रास्ता भी है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
फ्रांस के इतिहास में दूसरी सबसे बड़ी डकैती, The Great Robbery, डकैती, हीरों की डकैती
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com