Human Story: कहते हैं कि इंसान बड़ी मुश्किल से मेहनत करता है और आगे बढ़ता है. सफलता के लिए दिन-रात मेहनत करनी पड़ती है. भारत में कई ऐसे लोग हैं, जो मेहनत के ज़रिए सपना देखते हैं. कुछ लोग सफल हो जाते हैं और कुछ लोग रुक जाते हैं. इसकी वजह ये होती है कि परिवार की ज़िम्मेदारियां उन्हें आगे बढ़ने नहीं देती है. यूं तो इस देश में कई ऐसी कहानियां हैं, जिन्हें जानने के बाद हमें बुरा लगेगा. आज भी सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है.वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक फुटबॉल खिलाड़ी आज मज़बूरी में फूड डिलीवरी का काम कर रही हैं. यह बहुत ही भावुक कर देने वाला वीडियो है.
देखें वीडियो
She is Polami Adhikary a football player who has represented India at the international level. Today she has to support her family as an online food delivery person. #football pic.twitter.com/pGnJ0QOUEg
— Sanjukta Choudhury (@SanjuktaChoudh5) January 10, 2023
-
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
वीडियो बंगाली भाषा में है. खिलाड़ी का नाम पोलोमी अधिकारी है. ये पश्चिम बंगाल की हैं. ये 2016 के विश्व कप सहित नेशनल और इंटरनेशनल टूर्नामेंट में भारत के लिए खेल चुकी हैं. इस महान उपलब्धि को हासिल करने के बाद भी, उन्होंने गुज़ारा करने के लिए एक फूड डिलीवरी एजेंट के रूप में नौकरी की.
इनके वीडियो को सोशल मीडिया पर @SanjuktaChoudh5 नम के यूज़र ने शेयर किया है. उन्होंने कैप्शन में लिखा, "वह पोलोमी अधिकारी हैं, जो एक फुटबॉल खिलाड़ी हैं, जिन्होंने इंटरनेशनल लेवल पर भारत को रिप्रेजेंट किया है. आज उन्हें अपनी फैमिली को एक ऑनलाइन फूड डिलीवरी पर्सन के रूप में सर्पोट देना है. #फुटबॉल."
पोलोमी ने बताया कि वो अंडर -16 लेवल पर भारत को रिप्रेजेंट कर चुकी हैं. कई टूर्नामेंट खेलने के लिए वो लंदन, स्कॉटलैंड, जर्मनी और श्रीलंका की भी यात्रा कर चुकी हैं. वह अब चारुचंद्र विश्वविद्यालय में अपनी शिक्षा पूरी कर रही है और ज़ोमैटो और स्विगी के लिए एक फूड डिलीवरी एजेंट के रूप में काम कर रही है, जो हर दिन लगभग 300-400 रुपये कमाती है. वीडियो के अंत में, उसने अपने फुटबॉल-किकिंग स्किल भी दिखाए. इस पोस्ट को अब तक 178.3 हजार बार देखा जा चुका है और सहानुभूति रखने वाले यूजर से कई कमेंट प्राप्त हुई हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं