विज्ञापन
This Article is From Dec 23, 2022

शख्स ने किया कमाल! Ola स्कूटर की मदद से क्रिकेट कमेंटरी कर सबको किया हैरान, देखें वीडियो

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे शख्स ओला स्कूटर की मदद से क्रिकेट कमेंटरी करते हुए नज़र आ रहा है. सोशल मीडिया पर यह वीडियो बहुत ही तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो को ओला कंपनी के सीईओ भाविश अग्रवाल ने शेयर किया है. इसके साथ उन्होंने एक कैप्शन भी लिखा है.

शख्स ने किया कमाल! Ola स्कूटर की मदद से क्रिकेट कमेंटरी कर सबको किया हैरान, देखें वीडियो

यूं तो इस देश में क्रिकेट को एक आस्था के तौर पर देखा जाता है. गली हो या नुक्कड़ या फिर ग्राउंड, लोग हर जगह, हर मौके पर क्रिकेट खेलना पसंद करते हैं. क्रिकेट के साथ लोगों का खास जुड़ाव है. क्रिकेट अब गांव देहात में भी प्रोफेशनल बनता जा रहा है. इसकी सबसे बड़ी वजह ये है कि क्रिकेट अब गांव में भी डे-नाइट होते हैं. साथ ही साथ हिन्दी, अंग्रेजी और स्थानीय भाषाओं में कमेंटरी किया जाने लगा है. सोशल मीडिया पर इस तरह के वीडियो वायरल होते भी देखे गए हैं. अभी हाल ही में सोशल मीडिया पर एक अनोखा वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर में लगे स्पीकर की मदद से क्रिकेट कमेंटरी करते हुए नज़र आ रहा है. सोशल मीडिया पर यह वीडियो लोगों को बहुत ही ज्यादा पसंद आ रहा है.

देखें वीडियो

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे शख्स ओला स्कूटर की मदद से क्रिकेट कमेंटरी करते हुए नज़र आ रहा है. सोशल मीडिया पर यह वीडियो बहुत ही तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो को ओला कंपनी के सीईओ भाविश अग्रवाल ने शेयर किया है. इसके साथ उन्होंने एक कैप्शन भी लिखा है. कैप्शन में उन्होंने लिखा है- इससे बेहतरीन गाड़ी का इस्तेमाल करते हुए मैंने कभी नहीं देखा है.

वाकई में ये बहुत ही बेहतरीन वीडियो है. लोगों को एक आइडिया भी मिल गया है. हो सकता है कि इस वीडियो को देखने के बाद लोग ऐसे और प्रयोग करें.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ola Electric Bike, Cricket Commentary, Funny Video, Ola Electric Bank Of Baroda, Trending Video, Ajab Gajab Video, Viral And Trending Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com