विज्ञापन
This Article is From Jan 30, 2021

शीशे में देखकर डरावना चेहरा बना रहा था कुत्ता, लोगों ने दिए Funny रिएक्शन, 5 लाख बार देखा गया Video

एक वीडियो सोशल मीडिया पर इन दिनों लोगों को खूब पसंद आ रहा है. जिसमें एक कुत्ता शीशे में खुद को देखकर डरावने चेहरे बना रहा है. यह वीडियो देखकर लोग काफी मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं. सोशल मीडिया पर यह वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है. 

शीशे में देखकर डरावना चेहरा बना रहा था कुत्ता, लोगों ने दिए Funny रिएक्शन, 5 लाख बार देखा गया Video
शीशे में देखकर डरावना चेहरा बना रहा था कुत्ता, लोगों ने दिए Funny रिएक्शन

ज्यादातर लोगों के घरों में पालतू कुत्ते होते हैं. सभी कुत्तों से बहुत प्यार करते हैं और घर में उनके साथ बिल्कुल परिवार के सदस्य जैसा व्यवहार करते हैं. सोशल मीडिया पर भी अक्सर कुत्तों के प्यारे और क्यूट वीडियोज (Cute Videos) वायरल होते रहते हैं. एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर इन दिनों लोगों को खूब पसंद आ रहा है. जिसमें एक कुत्ता शीशे में खुद को देखकर डरावने चेहरे बना रहा है. यह वीडियो देखकर लोग काफी मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं. सोशल मीडिया पर यह वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है. 

इस वीडियो को Danny Deraney नाम के यूजर ने ट्विटर पर शेयर किया है. वीडियो में आप खुद देखिए, कैसे कुत्ता शीशे के सामने खड़ा है और तरह-तरह के चेहरे बना रहा है. यह वीडियो देखने में काफी मजेदार है. लोग इसे बार-बार देख रहे हैं और इस कुत्ते की भी जमकर तारीफ कर रहे हैं.

कुत्ते के इस मजेदार वीडियो को सोशल मीडिया पर अबतक 5 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है. वीडियो को अबतक 58 हजार से भी ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं. इसके अलावा लोग वीडियो पर मजेदार कमेंट्स भी कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ‘अरे, यह तो कुत्ते की शक्ल में मैं हूं...'

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dog Making Scary Faces, Dog Funny Video, Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com