कई बार बड़े ही नहीं छोटे बच्चे भी जिंदगी की बड़ी सीख दे जाते हैं. आज जो वीडियो हम आपके साथ शेयर करने जा रहे हैं उसमें एक बच्चे ने उन लोगों को सबक सिखाया है जो धीरे-धीरे इंसानियत भूलते जा रहे हैं. इस वीडियो में यह बच्चा एक पक्षी की जान बचाता हुआ नजर आ रहा है. बच्चे ने फुटबॉल की नेट पर फंसे हुए कौवे की जान बचा कर उसे खुले आसमान पर छोड़ दिया जिसे देखकर सोशल मीडिया पर लोग उस की तारीफों के पुल बांध रहे हैं.
बच्चे मन के सच्चे ❤️ pic.twitter.com/3ugcddmp7N
— Vikash Mohta (@VIKASHMOHTA90) March 16, 2023
बच्चे ने पेश की इंसानियत की मिसाल
इंसानियत की मिसाल पेश करता हुआ एक वीडियो इनदिनों इंटरनेट की सुर्खियों में छाया हुआ है. वीडियो एक बच्चे का है जो स्कूल यूनिफॉर्म में नजर आ रहा है. बच्चे ने इंसानियत दिखाते हुए फुटबॉल के नेट पर फंसे कौवे की जान बचाई. वीडियो में आप देख सकते हैं कि कौआ जाल पर इस तरह से उलझ गया है कि उसे आसानी से बाहर निकाल पाना मुश्किल लग रहा है. तभी स्कूली छात्र मदद का हाथ आगे बढ़ाते हुए खासी मशक्कत के बाद नेट से उससे बाहर निकलता है. बाहर निकालने के बाद बच्चा कौवे को हाथ में पकड़ता है और कुछ देर रुक कर उससे खुले आसमान पर उड़ने के लिए छोड़ देता है.
यूजर्स बोले -यह बच्चे के संस्कार ही हैं
खून से लथपथ लोगों की मदद करने के बजाय ज्यादातर लोगों ने नजरअंदाज करके गुजर जाते हैं. या फिर किसी हादसे का शिकार होने के बाद उस शख्स को बचाने की जगह लोग मोबाइल पर वीडियो बनाते नजर आते हैं. सोशल मीडिया पर अक्सर हम इस तरह के कई वीडियोस देखते रहते हैं जिसे देखकर खून खोलता है लेकिन यह वीडियो दिल को सुकून दे रहा है. विकास मोहता के ट्विटर अकाउंट से इस वीडियो को पोस्ट किया गया है.इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो को देखकर लोग बच्चे पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं. कोई बच्चे को दयालु बता रहा है तो कोई कह रहा है कि यही सच्ची इंसानियत है.एक इंटरनेट यूजर ने कहा यह बच्चे के संस्कार हैं जो आज इस वीडियो में नजर आ रहे हैं.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं