विज्ञापन
This Article is From Dec 08, 2017

...तो इसलिए 12 दिसंबर को शादी करने वाले हैं विराट-अनुष्का?

विराट और अनुष्का की शादी की चर्चाएं होती रही हैं. विराट जब भी क्रिकेट से छुट्टी लेते हैं तो शादी की हवा गर्म हो जाती है. इस बार भी विराट कोहली छुट्टी पर हैं.

...तो इसलिए 12 दिसंबर को शादी करने वाले हैं विराट-अनुष्का?
चर्चाएं जोरों पर हैं कि 12 दिसंबर को विराट कोहली और अनुष्का शर्मा मिलान में शादी करने वाले हैं.
  • चर्चाएं जोरों पर है कि विराट-अनुष्का 12 दिसंबर को शादी करने वाले हैं.
  • अनुष्का शर्मा पूरे परिवार के साथ मुंबई से हुईं रवाना.
  • 12 दिसंबर को रिलीज हुई थी अनुष्का की पहली फिल्म.
नई दिल्ली: खबरों की मानें तो टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा इटली के मिलान में 12 दिसंबर को शादी करने जा रहे हैं. अनुष्का शर्मा शुक्रवार सुबह मुंबई से स्विस एयरवेज की फ्लाइट में बैठीं और विराट कोहली दिल्ली से रवाना हुए. टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली दिल्ली एयरपोर्ट पर रात 11.30 बजे पहुंचे और सुबह 2.45 की फ्लाइट ली. सोशल मीडिया पर उनकी शादी की खबर तेजी से वायरल हो रही है. लेकिन इस बात की अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है. 

पढ़ें- इटली में होगी विराट-अनुष्का की शादी, रिश्तेदारों ने भी बुक कराए टिकट!
 
virat anushka instagram

तो 12 दिसंबर को इसलिए होगी शादी
वैसे तो 10,11 और 12 दिसंबर को शादी होने की बातें चल रही हैं. लेकिन 12 दिसंबर को शादी होने की उम्मीद ज्यादा है क्योंकि अनुष्का शर्मा के लिए 12 दिसंबर काफी लकी है. क्योंकि इसी दिन अनुष्का की पहली फिल्म 'रब ने बना दी जोड़ी' रिलीज हुई थी. जो सुपरहिट साबित हुई थी. इसी फिल्म के चलते ही उनका बॉलीवुड में सिक्का जमा था. 

पढ़ें- जहीर खान की रिसेप्शन पार्टी में पहुंचे विराट-अनुष्का, जमकर लगाए ठुमके

मुंबई से पूरे परिवार संग निकलीं अनुष्का
मुंबई एयरपोर्ट पर अनुष्का शर्मा को स्पॉट किया गया. जहां वो अपने पिता अजय शर्मा, मां आशिमा और बड़े भाई करनेश के साथ निकलीं. वहीं सूत्रों बता रहे हैं कि विराट कोहली के परिवार और करीबी दोस्तों ने भी इटली के शहर मिलान के लिए टिकट बुक करा ली है. 

पढ़ें- विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की रोमांटिक केमिस्ट्री के बारे में जानें क्या बोले करण जौहर?
 
virat anushka instagram

काफी समय से हो रही हैं शादी की चर्चा
विराट और अनुष्का की शादी की चर्चाएं होती रही हैं. विराट जब भी क्रिकेट से छुट्टी लेते हैं तो शादी की हवा गर्म हो जाती है. इस बार भी विराट कोहली छुट्टी पर हैं और श्रीलंका के खिलाफ वनडे और टी-20 सीरीज में नहीं खेल रहे हैं. इस बार चर्चा जोरों पर है कि दोनों इटली में शादी करने जा रहे हैं. 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Virat Kohli, Virat Kohli Anushka Sharma, Anushka Sharma
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com