विज्ञापन
This Article is From Jul 09, 2018

थाईलैंड की गुफा में 8 बच्चे और कोच को निकालने के लिए ये है प्लानिंग

दो सप्ताह से अधिक समय से गुफा में फंसे 13 लोगों में से चार बच्चों को रविवार को सुरक्षित बाहर निकालने के बाद सोमवार को बचाव अभियान के दूसरे दिन प्रशासन बचाव अभियान की तैयारी कर रहा है.

थाईलैंड की गुफा में 8 बच्चे और कोच को निकालने के लिए ये है प्लानिंग
थाईलैंड : गुफा से बच्चों को बाहर निकालने के बचाव अभियान का दूसरा दिन
Thailand: उत्तरी थाईलैंड में बीते दो सप्ताह से अधिक समय से गुफा में फंसे 13 लोगों में से चार बच्चों को रविवार को सुरक्षित बाहर निकालने के बाद सोमवार को बचाव अभियान के दूसरे दिन प्रशासन बचाव अभियान की तैयारी कर रहा है. इस बचाव अभियान के आधिकारिक प्रवक्ता नारोंगसाक ओसोतानाकोर्न ने रविवार रात को संवाददाता सम्मेलन में कहा कि बचाव टीमें सोमवार को सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक अभियान में जुट जाएंगी.
 
thailand cave afp

बचावकर्मियों को चार किलोमीटर से अधिक लंबे मार्ग में इस्तेमाल में लाए जाने वाले ऑक्सीजन सिलेंडरों को बदलने की भी जरूरत है और आंशिक रूप से बाढ़ग्रस्त गुफा की स्थितियों की दोबारा जांच भी करनी होगी. चियांग राय प्रांत की गुफा में फंसे 12 बच्चों में से चार को रविवार को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था और उन्हें अस्पताल ले जाया गया था. पहले बच्चे को गुफा से रविवार शाम 5.40 बजे निकाला गया और दूसरे को उसके 10 मिनट बाद जबकि दो अन्य को दो घंटे से अधिक समय के बाद बाहर निकाला गया. गौरतलब है कि अभी भी आठ बच्चे और उनके 25 वर्षीय कोच गुफा में हैं.
 
thailand cave

बचावकर्ताओं का कहना है कि आगामी भारी मानसूनी बारिश से बचाव अभियान में बाधा पहुंच सकती है. इस बचाव अभियान से जुड़े स्वयंसेवियों ने इस प्रयास को 'अभी नहीं तो कभी नहीं' के रूप में उल्लेखित किया है. थाईलैंड की अंडर 16 फुटबॉल टीम के 11 से 16 साल की उम्र के 12 बच्चे और उनके 25 वर्षीय कोच 23 जून से गुफा में फंसे हुए हैं. बाढ़ग्रस्त इस गुफा में ऑक्सीजन की आपूर्ति बहुत कम है.

देखें VIDEO: जानिए, थाईलैंड की गुफा से बच्चों को कैसे बाहर निकाला गया


(इनपुट-आईएएनएस से भी...)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Thailand Cave Rescue, Thailand, Thailand Cave Rescue Operation
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com