विज्ञापन
This Article is From Oct 16, 2019

नाले के अंदर घूम रहा था 13 फुट का खतरनाक King Cobra, पकड़ने के लिए लोग आए तो...

दक्षिणी थाईलैंड के एक सीवर से 13 फुट लंबा किंग कोबरा बाहर निकाला गया. थाईलैंड के राहत एवं बचाव दल ने मंगलवार को करीब एक घंटे की मशक्‍कत के कोबरा को बाहर निकाला.

Also Read in
नाले के अंदर घूम रहा था 13 फुट का खतरनाक King Cobra, पकड़ने के लिए लोग आए तो...
नाले के अंदर घूम रहा था 13 फुट का खतरनाक King Cobra.

दक्षिणी थाईलैंड के एक सीवर से 13 फुट लंबा किंग कोबरा बाहर निकाला गया. थाईलैंड के राहत एवं बचाव दल ने मंगलवार को करीब एक घंटे की मशक्‍कत के कोबरा को बाहर निकाला. बचाव दल का कहना है कि उन्‍होंने इतना लंबा किंग कोबरा पहली बार देखा. 

ये भी पढ़ें: शख्स ने ऑर्डर किया था किराने का सामान, घर पार्सल पहुंचा तो निकला 5.5 फीट का कोबरा

एएफपी ने फुटेज के हवाले से कहा है कि बचाव दल के एक सदस्‍य ने अंधेरी ड्रेनेज पाइप के अंदर बैठे दुनिया के सबसे जहरीले सांप किंग कोबरा का पीछा किया. कोबरा बार-बार पानी के अंदर छिप रहा था और फिर से पाइप में जाने की कोशिश कर रहा था, लेकिन कई कोशिशों के बाद आखिरकार उसे पूंछ से पकड़ लिया गया. 

ये भी पढ़ें: ओडिशा में घायल हालत में मिला खतरनाक गोल्डेन कोबरा, ऑपरेशन कर शरीर से निकाला गया सरिया

न्यू यॉर्क पोस्ट की खबर के मुताबिक, जिस आवासीय क्षेत्र में में यह कोबरा देखा गया वहां के सिक्‍योरिटी गार्ड ने बचाव दल को रविवार को इसके बारे में सूचना दी थी. 26 वर्षीय कृतकामॉन कांगखाइ के मुताबिक, "मुझे मिलाकर सात बचावकर्मी वहां गए." उन्‍होंने यह भी बताया कि जिस जमीन पर आवासीय क्षेत्र बनाया गया है वहां पहले घना जंगल था. 

ये भी पढ़ें: 14 फुट लंबे किंग कोबरा को सामने देख हर कोई रह गया सन्न, अगर डंस ले सांप तो तुरंत अपनाएं ये उपाय

कृतकामॉन ने कहा कि कोबरा 13 फुट लंबा था और उसका वजन 15 किलो है. इसी के साथ उन्‍होंने यह भी बताया कि यह दुनिया तीसरा सबसे लंबा सांप है. किंग कोबरा को बाद में जंगल में छोड़ दिया गया. 

ये भी पढ़ें: मालिक को कोबरा से बचाने के लिए टूट पड़े चार कुत्ते, खुद मरकर बचाई जान

आपको बता दें कि दक्षिण पूर्व एशिया में स्थित थाईलैंड में सांप और कोबरा की विभिन्‍न प्रजातियों की भरमार है. गौरतलब है कि थाईलैंड की राजधानी के निवासियों के लिए सांप बड़ा सिर दर्द हैं. अग्निशमन दल के कर्मचारियों को आए दिन सांप पकड़ने के लिए के जाना पड़ता है.

वहीं, महकमा सांपों से छुटकारा नहीं पाना चाहता क्‍योंकि इससे चूहों की जनसंख्‍या नियंत्रित रहती है और वे कृषि व अनाज को नुकसान नहीं पहुंचा पाते. हालांकि कोबरा चूहों को खाने वाले सांपों को अपना शिकार बनाते हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Thailand, King Cobra, Bangkok, King Cobra In Sewer
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com