धोनी ने कभी भी किसी महान खिलाड़ी का ऑटोग्राफ नहीं लिया है लेकिन वह सिर्फ अपने साथी और महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का आटोग्राफ सहेज कर रखना चाहते हैं।
बेंगलूर:
भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने कभी भी किसी महान खिलाड़ी का ऑटोग्राफ नहीं लिया है लेकिन वह सिर्फ अपने साथी और महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का आटोग्राफ सहेज कर रखना चाहते हैं। धोनी से जब यहां किताब के विमोचन के लिये आयोजित कार्यक्रम में पूछा गया कि वह किस खिलाड़ी का ऑटोग्राफ लेना चाहेंगे तो उन्होंने कहा, यह अंदाजा लगाना इतना मुश्किल नहीं है। यह सिर्फ और सिर्फ सचिन तेंदुलकर का ही हो सकता है। धोनी ने स्टंप्ड किताब का विमोचन किया जिसमें विश्व कप टीम के सदस्यों की फोटो और हस्ताक्षर शामिल हैं।
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
तेंदुलकर, ऑटोग्राफ, धोनी, Tendulkar, Autograph, Dhoni