विज्ञापन
This Article is From Mar 01, 2022

सुरेश रैना ने शिवरात्रि के मौके पर की भगवान शिव की पूजा, शेयर की तस्वीर

भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना (Cricketer Suresh Raina) ने शिवरात्रि (Shivratri) के मौके पर पूजा की. पूजा करते हुए उन्होंने एक तस्वीर सोशल मीडिया पर भी शेयर की. ये तस्वीर सोशल मीडिया (Viral on Social Media) पर बहुत तेज़ी से वायरल हो रही है.

सुरेश रैना ने शिवरात्रि के मौके पर की भगवान शिव की पूजा, शेयर की तस्वीर

भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना (Cricketer Suresh Raina) ने शिवरात्रि (Shivratri) के मौके पर पूजा की. पूजा करते हुए उन्होंने एक तस्वीर सोशल मीडिया पर भी शेयर की. ये तस्वीर सोशल मीडिया (Viral on Social Media) पर बहुत तेज़ी से वायरल हो रही है. सोशल मीडिया यूज़र्स इस तस्वीर को बहुत ही ज़्यादा पसंद कर रहे हैं और उस पर कमेंट्स कर रहे हैं.

फ़ोटो देखें

फ़ोटो में देखा जा सकता है कि सुरेश रैना भगवान शिव की पूजा कर रहे हैं. यह तस्वीर शिवरात्रि के मौके पर ली गई है. इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि पूर्व क्रिकेटर नारंगी रंग की टीशर्ट पहन रखी है. इस तस्वीर को उन्होंने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है. इस तस्वीर को 52 हज़ार से ज़्यादा लोगों के लाइक्स मिल चुके हैं, वहीं इस तस्वीर को 3 हज़ार से ज्यादा लोगों ने रिट्वीट किया है.

वायरल हो रहे तस्वीर पर सुरेश रैना ने एक कैप्शन भी लिखा है. कैप्शन में उन्होंने लिखा है- सभी को महा शिवरात्रि की शुभकामनाएं. भोलेनाथ सबकी रक्षा करें.

वीडियो देखें- महाशिवरात्रि पर ओडिशा के सैंड आर्टिस्ट ने 23,000 रुद्राक्ष की मदद से रेत पर बनाई भगवान शिव की आकृति

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Suresh Raina, Mahashivratri, Lord Shiva, Viral Photo, Bholenath Ki Pooja, Bhagwan Shiva
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com