नौ महीने से ज़्यादा समय तक अंतरिक्ष में रहने के बाद धरती पर लौटीं सुनीता विलियम्स ने मंगलवार को एक दिल को छू लेने वाला वीडियो शेयर किया, जिसमें वे अपने घर पर अपने पालतू कुत्तों से मिलते हुए नज़र आ रही हैं. विलियम्स ने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, "अब तक की सबसे अच्छी घर वापसी!" सुनीता विलियम्स के इस वीडियो ने एलन मस्क का भी ध्यान खींचा, जिन्होंने कमेंट सेक्शन में दिल वाले इमोजी के साथ प्रतिक्रिया दी.
वीडियो में, नासा की अंतरिक्ष यात्री के दो कुत्तों को खुशी से उनके चारों ओर कूदते और अपनी पूंछ हिलाते हुए देखा जा सकता है, इस दौरान विलियम्स उन्हें दुलार रही हैं. अंतरिक्ष में रहते हुए सुनीता विलियम्स ने कहा था कि वह अपने लैब्राडोर रिट्रीवर्स से फिर से मिलने के लिए "इंतजार नहीं कर सकती". उन्होंने यह भी बताया कि अंतरिक्ष में लंबे समय तक रहने का सबसे कठिन हिस्सा अपने परिवार को दोबारा देखने का इंतजार था.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
देखें Video:
Best homecoming ever! pic.twitter.com/h1ogPh5WMR
— Sunita Williams (@Astro_Suni) April 1, 2025
बता दें कि विलियम्स, बुच विल्मोर के साथ, 18 मार्च को स्पेसएक्स के ड्रैगन अंतरिक्ष यान पर सवार होकर पृथ्वी पर लौटीं, जो फ्लोरिडा के तल्हासी के तट से समुद्र में उतरा. बाद में, मीडिया को जानकारी देते हुए, विलियम्स ने कहा कि वह पृथ्वी पर अपने जीवन को फिर से समायोजित कर रही हैं. विलियम्स ने ह्यूस्टन में एक इंटरव्यू में कहा, "वापस आकर बहुत अच्छा लगा."
उन्होंने कहा, "हवा को महसूस करना अच्छा लगा, भले ही यह नम हवा थी, जैसे कि आपके पास से बह रही हो, और ट्रैक पर अन्य लोगों को देखना, यह वास्तव में अच्छा है. यह घर जैसा है." उन्होंने यह भी कहा कि अंतरिक्ष से भारत अद्भुत है और उन्होंने आशा व्यक्त की कि वह अपने "पिता के गृह देश" का दौरा करेंगी और वहां के लोगों के साथ अंतरिक्ष अन्वेषण के बारे में अपने अनुभव भी शेयर करेंगी.
ये Video भी देखें:
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं