विज्ञापन

फीस वसूलने का निकाला अनोखा तरीका, होमवर्क को लेकर बच्चे ने टीचर से कह दी ऐसी बात..सुनकर टीचर ने पकड़ लिया माथा

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक क्लासरूम का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें एक छोटा बच्चा अपने टीचर से ज्यादा होमवर्क मांगता नजर आ रहा है. टीचर के मना करने पर बच्चे ने मासूमियत से जो जवाब दिया उसे सुनकर यकीनन आप भी हंस-हंस कर लोटपोट हो जाएंगे.

फीस वसूलने का निकाला अनोखा तरीका, होमवर्क को लेकर बच्चे ने टीचर से कह दी ऐसी बात..सुनकर टीचर ने पकड़ लिया माथा
होमवर्क मांगने वाले इस मासूम का स्वैग देख इंटरनेट हुआ फिदा, हंसा-हंसाकर लोटपोट कर देगा VIDEO
Photo-vkraj_1999

Teacher and student funny conversation:  स्कूल के नाम से ही जहां ज्यादातर बच्चों को बुखार आ जाता है, वहां इस बच्चे का डेडिकेशन देखकर आप भी हक्के-बक्के रह जाएंगे. इन दिनों एक ऐसे ही बच्चे का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है. जिस वजह से ये वीडियो चर्चा में है, उसके पीछे की वजह है बच्चे का मासूमियत से भरा जवाब, जिसे सुनकर टीचर के भी कान खड़े हो गए. पर यकीन मानिए बच्चे का जवाब सुनकर आपकी हंसी छूट जाएगी.

ये भी पढ़ें:-VIDEO: चोरों के लिए 'यमराज' हैं यहां की पुलिस, जीप छोड़ भैंस पर सवार होकर करते हैं पेट्रोलिंग

फीस किस बात की लेते हो...(Fee ke badle homework ki demand)

वीडियो की शुरुआत एक क्लासरूम से होती है, जहां सभी बच्चे अपनी-अपनी जगह पर बैठकर पढ़ाई करते नजर आते हैं. इस बीच एक छोटा बच्चा अपनी कॉपी लेकर टीचर के पास जाता है और बड़ी ही मासूमियत से अपने शिक्षक से कहता है, 'थोड़ा और होमवर्क दे दीजिए.' बच्चे के ज्यादा होमवर्क मांगने पर जब टीचर मना कर देता है, तो बच्चा क्लास में जो तर्क देता है, उसे सुनकर हर कोई अपनी हंसी नहीं रोक पा रहा है. बच्चे का जवाब सुनकर कुछ सेकेंड्स के लिए टीचर भी हक्का-बक्का रह जाता है.

ये भी पढ़ें:-यहां शादियों में गिफ्ट नहीं...देने होते कड़कड़ाते नोट, अगर कैश लाना भूल गए तो वेन्यू पर ही लग जाता है ATM

फिर मुस्कुराते हुए बच्चे को प्यार से समझाते हैं कि, 'आज के लिए वह पहले ही दो बार होमवर्क दे चुके हैं. अब और काम देने की जरूरत नहीं है.' इसके बाद टीचर बच्चे से कहते हैं, 'अपनी सीट पर जाकर बैठ जाओ और जो होमवर्क मिला है, पहले उसे पूरा करो', लेकिन बच्चे का इरादा कुछ और ही होता है. बच्चा टीचर से कहता है कि, 'फीस किस बात की लेते हो? होमवर्क भी देना पड़ेगा.' बच्चे का यह मजेदार जवाब सुनकर पूरी क्लास हंस पड़ती है.

सोशल मीडिया पर छा गया नन्हा उस्ताद (Teacher and Student viral funny video)

इस वीडियो के वायरल होते ही लोग इसे खूब देख और पसंद कर रहे है. बच्चे की मासूम सोच और उसका आत्मविश्वास लोगों को इतना पसंद आ रहा है कि यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो चुका है. वायरल हो रहे इस मजेदार वीडियो में देखा जा सकता है कि, कैसे बच्चे का यह लॉजिक सुनकर टीचर भी कुछ पल के लिए ठिठक जाता है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर यह वीडियो @vkraj_1999 नाम के हैंडल से शेयर किया गया है.  वीडियो के कैप्शन में लिखा है, 'फीस काय बात की ले तौ.' इस वीडियो को अब तक 2.1 मिलियन लोग लाइक कर चुके हैं. 

ये भी पढ़ें:-वो जादूगर जिसने पलक झपकते ही गायब कर दिए हजारों लोग! 1 से 10 तक की गिनती पूरी होते ही खाली हो गया हॉल

ये भी पढ़ें:-बेटियों को पढ़ाने के लिए पिता ने 35 सालों तक चलाया ऑटो, इस पिता के संघर्षों को जानकर छलक जाएंगे आंखों से आंसू

(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर दी गई है. NDTV इसकी पुष्टि नहीं करता.)
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Funny Classroom Video, Student Teacher Video, School Homework, Funny Child Video, Classroom Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com